CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुहागरात से पहले उजड़ा संसार, गाजे-बाजे से आई दुल्हन, दूल्हे की हाईटेंशन तार पर मिली लाश!

सुहागरात से पहले उजड़ा संसार, गाजे-बाजे से आई दुल्हन, दूल्हे की हाईटेंशन तार पर मिली लाश!

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मई। गाजे बाजे के साथ दुल्हन को विदा करवा के दूल्हा अपने घर लाया। दोनों शादी से बेहद खुश थे लेकिन सुहागरात से पहले ही दूल्हा कहीं गायब हो गया। परिवार वाले उसे लेकर चिंतित हो उठे। वो उसे यहां वहां ढूंढने लगे, लेकिन दूल्हे का कुछ भी पता न लग पाया। फिर एक बुरी खबर सामने आई, जिससे पूरा परिवार सदमे में चला गया।‌ दरअसल, दूल्हे की लाश हाईटेंशन लाइन के खंभे पर तार से चिपकी मिली। उसकी करंट लगने से मौत हो गई थी।

मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में फतेहपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव का है। यहां आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। शादी के पहले ही दिन एक नई-नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया।

22 वर्षीय अंकित की शादी 30 अप्रैल को रामनगर के हसनापुर गांव की सुधा से हुई थी। 1 मई को वह दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाया था, लेकिन उसी रात रहस्यमय परिस्थितियों में वह अचानक लापता हो गया।

परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।‌अगली सुबह गांव के बाहर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खंभे पर उसका शव तार से चिपका हुआ लटका मिला।

युवक की मौत करंट लगने से हुई थी। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन ने जब दूल्हे का शव देखा तो उसके मुंह से चीख निकली और वो बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने बिजली विभाग की मदद से लाइन कटवाई और शव को नीचे उतरवाया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वह कल शाम के वक्त घर से कहीं चला गया था।

मृतक के चाचा रामविलास ने बताया कि 30 को अंकित की शादी हुई थी, 1 तारीख को हम दुल्हन की विदाई कराकर घर आए थे। शाम 6 बजे तक वह घर पर था, फिर कहीं चला गया।

हमें लगा शायद अहाते में सो गया होगा लेकिन वहां भी नहीं मिला। फिर हमने रात भर उसे ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर देखा गया कि वह 11 हजार लाइन के खंभे पर तार से चिपका हुआ था।

शादी के अगले ही दिन जब यह खबर सुधा को दी गई तो वह बदहवास हो गई। उसके हाथों की मेहंदी तक नहीं सूखी थी और उस पर विधवा होने का कलंक टूट पड़ा। गांव की महिलाओं की आंखें नम हो गईं।

सभी बस यही कहती दिखी कि किस्मत भी कभी-कभी कितनी निर्दयी हो जाती है।

दुल्हन ने पुलिस को क्या बताया?

सुधा के अनुसार, शादी के बाद अंकित का व्यवहार पूरी तरह सामान्य था। वह खुश भी लग रहा था, लेकिन आखिर ऐसी क्या बात हुई कि उसने जानलेवा जगह पर जाकर यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या, हादसा या कोई और वजह इन सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख
देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके
US Central Command Statement : मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच ‘फ्रेंडली फायर’ की पुष्टि, कुवैत की एयर डिफेंस से तीन F-15E गिराए जाने की घटना
Bilaspur Coal Depot Protest : ग्रामीणों का हल्ला बोल, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी
जिला अध्यक्ष भाजपा संगठन पर्व : भिलाई और राजनांदगांव जिलाध्यक्ष के लिए दिल्ली पहुंचा 3-3 दावेदारों का नाम, तीनों चेहरे में से एक नाम लिफाफे में हुआ बंद, कब खुलेगा- अटकलें और कयास में अचानक तेजी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur School Inspection : स्कूल निरीक्षण में 17 शिक्षक-कर्मचारी गायब, दो प्राचार्यों को नोटिस
Bilaspur School Inspection : स्कूल निरीक्षण में 17 शिक्षक-कर्मचारी गायब, दो प्राचार्यों को नोटिस

बिलासपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण (Bilaspur School…

Chhattisgarh Elephant News : मरवाही के जंगल में पहुंचा 54 हाथियों का झुंड, जनहानि रोकने वन विभाग अलर्ट
Chhattisgarh Elephant News : मरवाही के जंगल में पहुंचा 54 हाथियों का झुंड, जनहानि रोकने वन विभाग अलर्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 54 जंगली हाथियों के झुंड…

Jyoti Kalash Yatra
Jyoti Kalash Yatra :  बेमेतरा में निकली ज्योति कलश यात्रा, प्रधानमंत्री के 25 साल के सफर का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा रथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25…

Chhattisgarh Air Force Aspirants : छत्तीसगढ़ से हर साल सिर्फ 25-30 युवा पहुंच रहे एयरफोर्स, जानें चयन में कहां अटक रहे उम्मीदवार
Chhattisgarh Air Force Aspirants : छत्तीसगढ़ से हर साल सिर्फ 25-30 युवा पहुंच रहे एयरफोर्स, जानें चयन में कहां अटक रहे उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ के छोटे शहरों और गांवों के युवाओं…

Telibandha Chowk
Telibandha Chowk :  तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, नए नाम को लेकर सामने आई पूरी तस्वीर

रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?