CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GT vs SRH : अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी काम ना आई, SRH प्लेआफ की रेस से बाहर

GT vs SRH : अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी काम ना आई, SRH प्लेआफ की रेस से बाहर

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share
GT vs SRH
GT vs SRH

सीजी भास्कर, 02 मई :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-51 में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) को 38 रनों से हरा दिया. 2 मई (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 225 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए वो छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी.

मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स की 10 मैचों में ये सातवीं जीत रही. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की 10 मैचों में ये सातवीं हार रही. गुजरात टाइटन्स अब अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है. मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर है. इस हार के बाद हैदराबाद प्लेआफ की रेस से बाहर हो गई है.

टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही. इम्पैक्ट सब ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 27 बॉल पर 49 रनों की पार्टनरशिप की. प्रसिद्ध कृष्णा ने हेड को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया. हेड ने चार चौके की मदद से 16 गेंदों पर 20 रन बनाए. ईशान किशन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 13 रन बनाकर गेराल्ड कोएट्जी की गेंद पर चलते बने. तेज गेंदबाज कोएट्जी का गुजरात टाइटन्स के लिए ये डेब्यू मुकाबला था.

यहां से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन पर ये जिम्मेदारी थी कि वो तेजी से रन बनाए. अभिषेक लय में लग रहे थे और उन्होंने 28 गेंदों पर फिफ्टी पूरी, लेकिन वो नाजुक मौके पर आउट हो गए. अभिषेक को अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा ने चलता किया. अभिषेक ने चार चौके और 6 छक्के की मदद से 41 बॉल पर 74 रन बनाए. अभिषेक और क्लासेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप हुई.

बटलर-शुभमन ने जड़े अर्धशतक (GT vs SRH)
गुजरात टाइटन्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 224 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स की शुरुआत जबरदस्त रही. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों के बीच 41 गेंदों पर 87 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. स्पिनर जीशान अंसारी ने साई सुदर्शन को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. सुदर्शन ने 9 चौके की मदद से 23 बॉल पर 48 रन बनाए. सुदर्शन के आउट होने के कुछ देर बाद शुभमन ने 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की.

Pakistan in Champions Trophy : बायकॉट, हाइब्रिड मॉडल, फिर फाइनल में फजीहत! पूरे चैम्पियंस ट्रॉफी में रोता रहा पाकिस्तान
IND vs AFG : तीसरे नंबर पर किसे मिलेगा मौका, मुकाबले से पहले बढ़ी टीम चयन की चर्चा
T20 World Cup 2026 Team India Selection: 20 दिसंबर को खुलेगा टीम इंडिया का पिटारा, न्यूजीलैंड सीरीज भी साथ तय
Online Betting App Scam 2025 : ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा खुलासा!
Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?