CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Land Registry : अब घर बैठे रजिस्ट्री और नामांतरण, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

Online Land Registry : अब घर बैठे रजिस्ट्री और नामांतरण, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share
Online Land Registry
Online Land Registry

सीजी भास्कर, 3 मई : छत्तीसगढ़ में भूमि पंजीयन और नामांतरण (Online Land Registry) प्रक्रिया में बड़ा डिजिटल बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर 10 क्रांतिकारी नवाचारों की सौगात दी। रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी तुरंत होगा, जिससे आमजन को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और सुगम होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि (Online Land Registry) से जुड़ी त्रुटियों का सीधा असर किसानों और भूस्वामियों पर पड़ता है। अब गलत रजिस्ट्री या नामांतरण से होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन हुआ है और सरकारी योजनाओं को डिजिटल रूप से आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

ऑनलाइन रजिस्ट्री (Online Land Registry) , आधार प्रमाणीकरण, ऑटो डीड जनरेशन, जियो टैगिंग और सुगम ऐप जैसे नवाचारों से अब रजिस्ट्री प्रक्रिया सरल और सुरक्षित बन गई है। वाणिज्यिक कर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह बदलाव न केवल जनता को सुविधा देगा, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाएगा। अब फर्जी रजिस्ट्री को शून्य करने का अधिकार पंजीयन महानिरीक्षक को दिया गया है। पारिवारिक दान और बंटवारे पर शुल्क केवल ₹500 कर दिया गया है।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि रजिस्ट्री और नामांतरण में हो रहे सुधार आम जनता को सीधी राहत देंगे। नामांतरण के 90% प्रकरण अब स्वचालित रूप से हल हो सकेंगे। वाणिज्यिक कर विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी. ने बताया कि अब रजिस्ट्री के लिए डीड राइटर, स्टांप वेंडर या एपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं होगी। एकीकृत ऑनलाइन सिस्टम से सारे काम एक ही प्रक्रिया में पूरे होंगे।

रजिस्ट्री करा चुके हितग्राहियों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अब प्रक्रिया मात्र 15-20 मिनट में पूरी हो रही है, और साथ ही नामांतरण भी हो गया। रायपुर और बालोद से जुड़े नागरिकों ने इसे ‘सपने के सच होने’ जैसा बताया।

Balodabazar District Accident : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, खड़ी क्रूजर को तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल
Korba Ambulance Delay Death : ग्रामीणों ने 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा की मांग की
Bilaspur Couple Suicide Case: सड़क किनारे पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपती, पारिवारिक तनाव की जांच
CG News : छत्तीसगढ़ में यहां खुलने जा रही देश की पहली लीथियम खदान, विदेशों पर निर्भरता होगी खत्म, जानें कितनी महत्वपूर्ण है यह…..
छत्तीसगढ़ में 100 में 36 लोग पीते हैं शराब, पीने-पिलाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी, 5 साल में बिक्री हुई दोगुना, गोवा, अरूणाचल प्रदेश, तेलंगाना में सबसे अधिक हैं “शराब प्रेमी”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

Saja Tehsil Building Condition
Saja Tehsil Building Condition : भवन की हालत जर्जर, बारिश में भीग रहे राजस्व रिकॉर्ड; मरम्मत का इंतजार

Saja Tehsil Building Condition :जांच प्रतिवेदन के साथ…

Gharghoda Shop Theft
Gharghoda Shop Theft : दो किराना दुकानों में बड़ी चोरी, 5 लाख से अधिक नकदी पार

Gharghoda Shop Theft : घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?