CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर एसपी को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, रिटायरमेंट लाभ पर रोक मामले में मांगा जवाब

रायपुर एसपी को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, रिटायरमेंट लाभ पर रोक मामले में मांगा जवाब

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मई |

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोपों में रायपुर के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह को नोटिस मिला है। हाई कोर्ट ने अवमानना याचिका की सुनवाई के बाद रायपुर एसपी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

एएसआई के रिटायरमेंट के बाद भी उसके खिलाफ रिकवरी आदेश जारी कर समस्त देयकों को रोक दिया गया। कोर्ट आदेश के बाद भी देयकों का भुगतान नहीं करने पर अब हाई कोर्ट ने रायपुर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, शौर्य पेट्रोल पंप (पुलिस पंप), रायपुर में तैनात सुरेश सिंह सहायक उपनिरीक्षक (मैकेनिक) पर अनियमितता बरतने और एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि के गबन का आरोप था। विभागीय जांच के दौरान एएसआई पर यह आरोप लगाया गया था। इस मामले में विभाग ने सात साल पहले करीब 10 लाख रुपए की वसूली का आदेश जारी किया था।

एएसआई ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने वसूली पर रोक लगाते हुए विभाग के आदेश को रद कर दिया था।

एएसआई के रिटायरमेंट बेनिफिट पर विभाग ने लगाई रोक

हाई कोर्ट के फैसले के बाद 21 फरवरी 2024 को एएसआई रिटायर हो गया। इसके बाद विभाग ने पूर्व में रिकवरी आदेश का जिक्र करते हुए उसके समस्त सेवानिवृत्त लाभों का भुगतान रोक दी। विभाग की इस कार्रवाई को भी रिटायर्ड एएसआई ने हाई कोर्ट में चुनौती दी।

मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने वसूली की कार्रवाई को निरस्त करते हुए याचिकाकर्ता को सेवानिवृति लाभ का भुगतान 45 दिनों के भीतर करने निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता ने दायर की अवमानना याचिका

हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी तय समय सीमा बीत जाने के बाद भुगतान नहीं किए जाने पर याचिकाकर्ता ने अपने वकील के माध्यम से रायपुर एसपी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की।

याचिका की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने रायपुर एसपी लाल उमेद सिंह को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने शुरू की डिजिटल व्यवस्था: देश का पहला बोर्ड बना, मस्जिदों-मदरसों के खुले खाते, जानिए कहां कितनी संपत्ति…
नर्मदा स्नान के दौरान श्रद्धालु डूबा, होमगार्ड ने निकाला शव
New Year Celebration Raipur Police Guidelines: CCTV निगरानी में होगा जश्न, नियम टूटे तो सीधी कार्रवाई
Raigarh Airport Expansion: रायगढ़ एयरपोर्ट विस्तार को लेकर ग्रामीणों की आवाज बुलंद, चार गुना मुआवजा और पुनर्वास की मांग तेज
Suspicious death of wife creates sensation: करंट लगाकर हत्या, मौत के बाद डांस करता रहा पति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Fake Cigarette Case 
Durg Fake Cigarette Case : इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट का कारोबार पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Fake Cigarette Case :गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों…

Red Fort Attack
Red Fort Attack : लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा दावा, AQIS को बताया साजिश के पीछे

Red Fort Attack : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट…

धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में 5 दोषियों को उम्रकैद, फैसला सुनते ही भड़के परिजन; कोर्ट के बाहर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके

धमतरी में ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने…

बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरकर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

बस्तर: तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन सुकमा और…

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?