CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » HSRP Meeting : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर हाई लेबल मीटिंग, 3 महीने में फिटमेंट पूरा करने का रोडमैप तैयार

HSRP Meeting : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर हाई लेबल मीटिंग, 3 महीने में फिटमेंट पूरा करने का रोडमैप तैयार

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share
HSRP Meeting
HSRP Meeting

सीजी भास्कर, 04 मई। नवा रायपुर के इंद्रावती भवन स्थित सेमिनार कक्ष में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP Meeting) को लेकर राज्य स्तरीय उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। परिवहन सचिव एवं आयुक्त एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर की अध्यक्षता में हुई।

इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारियों (RTOs) और एचएसआरपी के लिए नियुक्त अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनता को हो रही परेशानियों के समाधान के साथ-साथ निर्धारित समय सीमा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का फिटमेंट सुनिश्चित करना था।

बैठक (HSRP Meeting) में बताया गया कि राज्य में 1 अप्रैल 2019 से पहले के लगभग 50 लाख वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक केवल 3 लाख वाहन मालिकों ने ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑर्डर दिए हैं। इस धीमी प्रगति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों में एचएसआरपी फिटमेंट को तेज करने के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया है।

प्रत्येक जिले में वाहनों की संख्या के आधार पर मोबाइल कैम्प टीमें बनाई जा रही हैं। रायपुर में 5, बिलासपुर में 6, दुर्ग में 8, कोरबा में 5, रायगढ़ में 6, जशपुर में 3 और बस्तर संभाग के जिलों में 2-3 कैम्प टीमें तैनात की जाएंगी। ये टीमें विभिन्न स्थानों पर जाकर ऑन-स्पॉट ऑर्डर लेंगी और तय समयसीमा में नंबर प्लेट का इंस्टालेशन करेंगी।

हर जिले में नियुक्त किए जाएंगे नोडल अधिकारी (HSRP Meeting)

बैठक में अनुबंधित कंपनियों को यह भी निर्देश दिया गया कि हर जिले में वाहनों की संख्या के अनुसार HSRP बनाने वाली मशीनों की संख्या में वृद्धि करें, ताकि ऑर्डर की पूर्ति तेजी से की जा सके। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी वाहन मालिक को 15 दिनों से अधिक इंतजार न करना पड़े।

साथ ही, प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि आमजन आसानी से संपर्क कर सकें। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आगामी तीन महीनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की 100% फिटमेंट कर दी जाए, ताकि जनता को ट्रैफिक चालान से राहत मिले और सुरक्षा मानकों का पालन हो सके।

CG Big Breaking : शिक्षा विभाग का क्लर्क Suspend, कलेक्टर ने BEO को भी हटाया, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मृतक शिक्षक की पत्नी से मांग रहे थे 1.24 लाख
Char Dham Yatra 2025: अंतिम चरण में चारधाम यात्रा की तैयारियां, इस बार मनमानी किराये पर लगेगी लगाम
Delhi Water Solution: यमुना बेसिन की तीन बड़ी परियोजनाओं से बदलेगा राजधानी का जल भविष्य
Congress District Presidents : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: 25 जिलों को नए अध्यक्ष, 16 में दोबारा भरोसा
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lightning Strike Durg
Lightning Strike Durg : दुर्ग में बिजली गिरने से युवक की मौत, पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक

बोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश…

Bilaspur Tiger Attack
Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल

दवनपुर गांव में खेत में खाद छिड़कने गए…

Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान

स्कूल जाते समय नाले के तेज बहाव में…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर में पदस्थ तहसीलदार माया…

Nagri Breaking News
Nagri Breaking News : धमतरी में पुल नहीं तो खाट पर मरीज, उफनता नाला पार कराने की मजबूरी, 30 साल से पुल की मांग

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से बारिश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?