CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर डिप्टी CM का तंज, बोले- कांग्रेस को खुद को बचाने की जरूरत

‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर डिप्टी CM का तंज, बोले- कांग्रेस को खुद को बचाने की जरूरत

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई |

छत्तीसगढ़ में 8 मई को कांग्रेस संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है। हाल ही में यात्रा की तैयारी को लेकर नेताओं ने बिलासपुर में बैठक भी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, देश में केंद्र सरकार संविधान को नुकसान पहुंचा रही है। इस वजह से संविधान यात्रा निकाली जाएगी।

इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा संविधान का उल्लंघन करती है। यह एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो संविधान का दुरुपयोग करती है। अब जब सत्ता से बाहर है, तो उन्हें संविधान बचाने की याद आ रही है।

जब समय पड़ता है, तो देश का विभाजन करते हैं। जब सत्ता से बाहर होते हैं, तो भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। जब सत्ता में रहते हैं तो जाति जनगणना का विरोध करते हैं। सत्ता से बाहर आते हैं तो उसका समर्थन करते हैं। इसीलिए संविधान बचाओ की बजाय, इन्हें कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए।

संविधान बचाओ यात्रा क्यों निकल रही है कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जाएगी। संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किए जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है।

यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा। एआईसीसी सह-सचिव और सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

दुर्ग में पहले से थी तैयारी, पहलगाम हमले ने रोका कार्यक्रम

पहले यह रैली दुर्ग जिले में भिलाई के कोसानाला बौद्ध भूमि में होने वाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संगठन ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली थीं। जिलेभर से कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी थी। मंच, रूट और प्रचार की सारी व्यवस्थाएं तय कर ली गई थीं। लेकिन 13 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। इस वजह से कांग्रेस ने रैली स्थगित कर दी थी।

बिलासपुर रैली में जुटेंगे बड़े नेता

अब पार्टी ने बिलासपुर को नया वेन्यू चुना है। इस रैली में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता शिरकत करेंगे। इसमें भूपेश बघेल, दीपक बैज, टीएस सिंहदेव और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। रैली के जरिए कांग्रेस जनता को यह संदेश देना चाहती है कि संविधान को बचाना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है।

भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश के संविधान की लड़ाई है। अब जब नई तारीख और जगह तय हो गई है, कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से जोश में जुट गए हैं।

कांग्रेस घर-घर करेगी सम्पर्क

कांग्रेस का कहना है कि ‘संविधान बचाओ रैली’ महज एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनसंवाद अभियान है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, आर्थिक असमानता और शोषण जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को कमजोर कर रही है और जनविरोधी नीतियों के जरिए संविधान की मूल भावना पर हमला कर रही है। इसी अभियान के तहत पार्टी प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर रैलियों के बाद घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी और उन्हें संविधान के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगी।

छत्तीसगढ़ में 12 साल बाद 5वीं-8वीं की बोर्ड जैसी परीक्षा:इस साल बदला गया एग्जाम पैटर्न, छात्रों ने अपने ही स्कूल में बैठकर दी केन्द्रीकृत परीक्षा
Bilaspur Pendra Road Rail Project : छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति का बड़ा धमाका, 10,783 करोड़ से बिछेंगी नई रेल लाइनें
Raipur Water Connection Regularization : 20 हजार से ज्यादा शुल्क पर कांग्रेस का हमला, शुल्क कम करने की मांग
आपसी विवाद में जमकर मारपीट, मोहल्लेवासियों ने जताई महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता..
Agrawal Agrahari Sindhi community angered : अमित बघेल के गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?