CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » योगी सरकार की अयोध्या को नई सौगात, हनुमानगढ़ी से रामलला तक बनेगा ‘बजरंग पथ’

योगी सरकार की अयोध्या को नई सौगात, हनुमानगढ़ी से रामलला तक बनेगा ‘बजरंग पथ’

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

अयोध्या , 06 मई 2025 :

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए योगी सरकार ने एक और बड़ी सौगात की घोषणा की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और भी भव्य रूप देने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं. अब इसी क्रम में अयोध्या में हनुमानगढ़ी से श्रीराम जन्मभूमि पथ तक एक नया कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसे ‘बजरंग पथ’ नाम दिया गया है. यह पथ करीब 290 मीटर लंबा होगा और श्रद्धालुओं की यात्रा को और सुगम तथा दिव्य बनाएगा.

रामभक्तों को मिलेगी सहूलियत

बजरंग पथ का आरंभ हनुमानगढ़ी मंदिर के निकास द्वार से होगा और यह सीधे रामलला के जन्मभूमि दर्शन पथ से जुड़ेगा. इस पथ के बनने से ‘भक्ति पथ’ और ‘जन्मभूमि पथ’ के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा, जिससे अयोध्या आने वाले रामभक्तों को दर्शन यात्रा में सहूलियत मिलेगी. यह पथ न केवल भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, बल्कि यह अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा.

राम मंदिर का निर्माण तेज

गौरतलब है कि हनुमानगढ़ी, अयोध्या का प्रमुख मंदिर है, जहां लाखों श्रद्धालु हनुमानजी के दर्शन के लिए आते हैं. वहीं रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में है और पिछले वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. तब से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है,

अयोध्या तेजी से विकसित होगी

योगी सरकार अयोध्या को वैश्विक धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है. रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ, पंचकोसी और चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग जैसे धार्मिक मार्गों को भी नए सिरे से विकसित किया जा रहा है. अब बजरंग पथ के रूप में एक और आध्यात्मिक कॉरिडोर अयोध्या के धार्मिक स्वरूप को नयी ऊंचाइयां देगा.

यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

इस पथ में सुंदर पत्थरों की पक्की राह, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की जगहें, लाइटिंग, सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी. इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और भक्ति से भरपूर अनुभव मिलेगा. बजरंग पथ’ के निर्माण से यह स्पष्ट है कि योगी सरकार रामनगरी को विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में प्रस्तुत करने के संकल्प पर लगातार काम कर रही है.

दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, लांग ड्राइव पर निकले 4 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर
जया किशोरी का बड़ा बयान: गणेशोत्सव में होने चाहिए DJ मुक्त पंडाल
राहुल गांधी की मांग से सहमत इकरा हसन, कैराना सांसद ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- उम्मीद है कि आप..
जबरन करवाता था ‘गंदा काम’… पत्नी ने इज्जत बचाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, पति को मार डाला
बहू ध्यान से सुनो मेरी बात…’, शादी के दिन दुल्हन को आया ससुर जी का फोन, मांगी ऐसी चीज, मच गया बवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

Sukma Flood Relief
Sukma Flood Relief : CM साय ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- चिंता मत करो, हर नुकसान का मिलेगा मुआवजा

Sukma Flood Relief : मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Shooting Suspects Arrested
Shooting Suspects Arrested : जमशेदपुर गोलीकांड के 4 संदिग्ध शूटर अंबिकापुर में पकड़े गए, झारखंड पुलिस ने पहुंचकर की पूछताछ

Shooting Suspects Arrested : संदिग्धों की मेडिकल जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?