CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव को लेकर तीन दिनों तक नीतीश ने की मैराथन बैठक, चुनाव को लेकर Strategy तय, जानें क्या दिए गए निर्देश

बिहार चुनाव को लेकर तीन दिनों तक नीतीश ने की मैराथन बैठक, चुनाव को लेकर Strategy तय, जानें क्या दिए गए निर्देश

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

08 मई 2025 :

Patna News: महागठबंधन के जरिए स्वास्थ्य को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद एक्टिव हैं. तीन दिनों तक उन्होंने मैराथन बैठक की है. सोमवार को उन्होंने जेडीयू नेताओं के साथ सीएम आवास में बैठक की. मंगलवार को बीजेपी के प्रमुख नेताओं को बुलाया और फिर बुधवार को बिहार एनडीए में शामिल दल के प्रमुख नेताओं के साथ चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बैठक की.

चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर मंथन

तीन दिनों तक चली बैठकों में चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर मंथन हुआ है. नेताओं को नीतीश कुमार ने निर्देश दिए हैं. नीतीश ने एनडीए नेताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए तालमेल रखकर काम करने की नसीहत दी है. 2005 से अब तक बिहार में विकास के क्या काम हुए? इसकी जानकारी जन जन तक पहुंचाने का टॉस्क दिया है.

केंद्र व बिहार सरकार की उपलब्धियों को बताने को जनता को कहा है. 1990-2005 तक RJD का शासनकाल कैसा था? 2005-2025 का बिहार कैसा है? कितना बदलाव हुआ इसके बारे में बताना है. एनडीए जंगलराज के मुद्दे पर RJD को घेरेगा. विकास और सुशासन के मुद्दे पर एनडीए चुनाव लड़ेगा. साझा चुनाव प्रचार की रूपरेखा भी जल्द तय होगी. एनडीए जल्द ही संयुक्त जनसंपर्क अभियान शुरू कर सकता है. इसके जरिये जनसभाएं और संवाद कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

चुनावों को लेकर एनडीए का टारगेट 225

बोर्ड और निगम के पुनर्गठन पर निर्णय जल्द होगा. सहयोगी दलों की उचित भागीदारी उसमें होगी. आगामी चुनावों को लेकर एनडीए का टारगेट 243 में से 225 सीट जीतने का है. तीन दिनों तक चली बैठकों में इस बात पर प्रमुखता से फोकस किया गया कि कैसे इस लक्ष्य को हासिल करना है. बता दें बिहार में तमाम दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. महागठबंधन की भी अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं.

‘उन्हें हाता नहीं भाता, तिलक नहीं लुभाता’, अखिलेश यादव ने बताई PDA में ब्राह्मण की परिभाषा
दो-तीन से इतने पाकिस्तानी नागरिक छोड़ेंगे महाराष्ट्र, राज्य में कितने लोगों के पास है लॉन्ग टर्म वीजा?
Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad : 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त
Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred: मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में छत्तीसगढ़ का बेटा शहीद, तीन बेटियों से छिना पिता का साया
मिडिल ईस्ट और यूरोप के लिए उड़ानें फिर से फिर शुरू… एअर इंडिया ने किया ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

Baikunthpur Minor Rape Case : पति के करतूतों को छिपाने पत्नी ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका

Baikunthpur Minor Rape Case

Delhi EV Policy
Delhi EV Policy : नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू, जानिए किन शर्तों पर मिलेगा सब्सिडी और स्क्रैपिंग का लाभ

सीजी भास्कर, 01 जून। दिल्ली में आज से…

Vaibhav Suryavanshi Debut
Vaibhav Suryavanshi Debut : क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास? इंग्लैंड टी20 से डेब्यू के संकेत ने बढ़ाई उत्सुकता

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

Women's Health
Women’s Health : महिलाओं में बार बार सिरदर्द क्यों बढ़ जाता है, डॉक्टर ने बताया इसके पीछे छिपा बड़ा कारण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई। अक्सर लोग सिरदर्द को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?