CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कुत्ते को बचाने के चक्कर में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत

कुत्ते को बचाने के चक्कर में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share

अचानक सामने आया तो मोड़ी स्कूटी… कार ने मारी टक्कर

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। महिला दरोगा रिचा शर्मा की सड़क हादसे में देर रात मौत हो गई। वो साल 2023 बैच की महिला दरोगा थीं।

Contents
  • अचानक सामने आया तो मोड़ी स्कूटी… कार ने मारी टक्कर
  • कुत्ता सामने आने से हुआ हादसा
  • सिर में आई गंभीर चोट
  • परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कविनगर में तैनात रिचा शर्मा कानपुर की रहने वाली थीं। उनकी उम्र 25 साल बताई जा रही है।

वो देर रात में ड्यूटी खत्म करके स्कूटी से जा रही थीं।

इस दौरान सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में वो कार से टकरा गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

इसके बाद उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

महिला दरोगा की मौत को बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

कुत्ता सामने आने से हुआ हादसा

महिला दरोगा रिचा शर्मा की तैनाती कविनगर थाने के शास्त्रीनगर चौकी पर थी। रात में ड्यूटी के बाद वो स्कूटी से वापस अपने आवास पर लौट रही थी।

इसी दौरान वो चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सिर में आई गंभीर चोट

जानकारी के मुताबिक महिला दरोगा गाजियाबाद में अकेली रहती थीं। रात में ड्यूटी से रूम पर जाते समय उनके सामने अचानक कुत्ता आ गया, उन्होंने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, तभी सामने से कार आ गई और कार ने टक्कर मार दी।

सिर में हलमेट लगाये होने के बावजूद महिला दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई। 

बताया जा रहा है कि अस्पताल में पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। जिस थाने में रिचा शर्मा की तैनाती थी उस थाने में दो और अन्य महिला दरोगा भी तैनात हैं। महिला दरोगा रिचा शर्मा ने मेरठ में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग की थी।

परिवार में मचा कोहराम

एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा ने बताया-

महिला दरोगा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वह 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। घटना की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी।

सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

BJP Resignation: डोंगरगढ़ भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी छोड़ा साथ
Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh : खेत में हमला करने आई लोमड़ी, किसान ने बहादुरी से पटककर मार डाला – आंध्र प्रदेश में फैली दहशत
तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा शुरू करिए…शाह की सीएम स्टालिन से अपील
Chhattisgarh School Vehicle Fire : स्कूल वैन में उठीं लपटें, बच्चों की जान पर बना खतरा, फायर स्टेशन के सामने हुआ चमत्कार
अस्पताल-बंद स्कूलों के मुद्दे लेकर BSP पहुंचे MLA रिकेश, निदेशक प्रभारी से हुई सार्थक चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?