CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जैसलमेर में खाली करवाया गया रेलवे स्टेशन, बाजार भी बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

जैसलमेर में खाली करवाया गया रेलवे स्टेशन, बाजार भी बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। भारत पाकिस्तान की सीमा पर तनाव के चलते राजस्थान के जैसलमेर में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है. बाजार बंद कराने और सड़कों पर आवागमन रोकने के बाद अब जैसलमेर के रेलवे स्टेशन को भी बंद करा दिया गया है. जैसलमेर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही पर अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह रोक भी लगाई गई है.

Contents
  • रिजर्वेशन वालों को दिया जा रहा रिफंड
  • एहतियातन इंजन कराए गए खाली
  • बाजार करवाए गए बंद
  • जैसलमेर में हमले की लगातार कोशिश कर रहा पाकिस्तान
  • पूरी तरह से ब्लैकआउट

जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर यह रोक शनिवार (10 मई) को दोपहर बारह बजे के बाद लगाई गई है. राज्य सरकार और सेना की सलाह पर जैसलमेर स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन रोका गया है. स्टेशन को पूरी तरह खाली भी करा दिया गया है.

रिजर्वेशन वालों को दिया जा रहा रिफंड

वहीं जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था, उन्हें रिफंड दिया जा रहा है. जैसलमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है. जो यात्री प्लेटफार्म पर मौजूद थे उन्हें वापस भेजा जा रहा है. जीआरपी और आरपीएफ के जवान लगातार पूरे स्टेशन पर गश्त कर रहे हैं. स्टेशन अधीक्षक पंकज कुमार झा भी सुरक्षा इंतजामों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन रोका गया है.

एहतियातन इंजन कराए गए खाली

राजस्थान में बॉर्डर के करीब के जिन जगहों पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है, वहां एहतियातन पहले खाली इंजन भेजा जाता है, उसके बाद ही यात्री ट्रेनों को चलाया जा रहा है. बॉर्डर के नजदीक के स्टेशनों से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें या तो पहले ही रद्द की गई है या फिर उनका रूट कम कर दिया गया है.

बाजार करवाए गए बंद

इससे पहले जैसलमेर में शनिवार (10 मई) को दोपहर को अचानक बाजार भी पूरी तरह बंद करा दिए गए थे. इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी बंद करा दिया गया है. ट्रेनों का आवागमन रोके जाने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है. सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है.

जैसलमेर में हमले की लगातार कोशिश कर रहा पाकिस्तान

दरअसल, पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से जैसलमेर में लगातार हमले की कोशिश कर रहा है. हालांकि अभी तक सभी हमले नाकाम किए गए हैं. इन हमलों की वजह से यात्री ट्रेनों को कोई नुकसान न पहुंचे, इस वजह से ट्रेनों का संचालन अगले आदेश तक के लिए रोका गया है.

पूरी तरह से ब्लैकआउट

जैसलमेर में शनिवार (10 मई) को लगातार तीसरे दिन भी पूरी तरह ब्लैक आउट रहेगा. यह ब्लैक आउट शाम 6:00 से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा. जैसलमेर जिले में पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से लगातार हमले की नाकाम कोशिश कर रहा है. उसकी सभी कोशिशों को भारतीय सेना में हवा में ही नाकाम कर दिया है. बाजार बंद कराने की कवायद एहतियात के तौर पर की गई है.

Husband Catches Wife With Lover : पति ने खोला दरवाजा, अंदर प्रेमी के साथ पत्नी, प्रेमी बिना कपड़े भागा हाईवे तक
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सड़क दुर्घटना में घायल, ग्रीन कारीडोर बना रायपुर लाए गए, CM ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
मन और मंदिर दोनों साफ होना चाहिए, तभी शिव मिलेंगे – पंडित प्रदीप मिश्रा
शादी में पहुंची हाई कोर्ट चीफ जस्टिस का दोनों iPhone चोरी, मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
सरकार की बड़ी तैयारी, साइबर फ्रॉड रोकेगा FRI सिस्टम! इन नंबर्स पर नहीं होगी पेमेंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?