CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hydrogen Fuel Truck : छग सरकार की ऐतिहासिक पहल, हाइड्रोजन फ्यूल ट्रक को दिखाई हरी झंडी, ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

Hydrogen Fuel Truck : छग सरकार की ऐतिहासिक पहल, हाइड्रोजन फ्यूल ट्रक को दिखाई हरी झंडी, ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share
Hydrogen Fuel Truck
Hydrogen Fuel Truck

सीजी भास्कर, 11 मई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी स्थित अपने निवास परिसर से ( Hydrogen Fuel Truck) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उन्होंने अपने हस्ताक्षर कर ट्रक के चालक को चाबी सौंपी और इस अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) और अडानी नैचरल रिसोर्सेस को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस पहल को हरित ऊर्जा और शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक नई दिशा तय करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2070 तक भारत को नेट ज़ीरो कार्बन एमिशन वाला देश बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पारंपरिक संसाधनों के साथ-साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और नवाचार को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे विकास और पर्यावरण संरक्षण का संतुलन साधा जा सके।

( Hydrogen Fuel Truck)के लॉन्च से लॉजिस्टिक्स और खनिज परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से माइनिंग क्षेत्रों में जहां डीज़ल चालित मशीनों का उपयोग होता है, वहां इस तरह की तकनीक से प्रदूषण और शोर दोनों में कमी लाई जा सकेगी।

Hydrogen Fuel Truck केवल पानी की भांप और गर्म हवा उत्सर्जित करता है, जिससे यह पारंपरिक डीज़ल ट्रकों की तुलना में कहीं अधिक पर्यावरण अनुकूल है।

कार्यक्रम में अडानी एंटरप्राइजेज के नैचरल रिसोर्सेस डिवीजन के सीईओ डॉ. विनय प्रकाश ने इसे खनन क्षेत्र में सतत विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

रायगढ़ जिले के गारे पेल्मा-3 कोल ब्लॉक से कोयले के परिवहन में इस तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस ट्रक में तीन हाइड्रोजन टैंक लगे हैं, जो 200 किलोमीटर तक 40 टन माल ढोने की क्षमता रखते हैं।

( Hydrogen Fuel Truck) भारतीय और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है और यह भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और स्वच्छ भविष्य की ओर अग्रसर करने वाला कदम है।
BJP Vaishali Nagar : भाजपा मंडल बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
Public Pandals Policy Update : अब नहीं लगा सकेंगे सार्वजनिक मार्ग और बिजली तारों के नीचे पंडाल
Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार
TS Baba News : अपमान की राजनीति के बीच घिरे टीएस बाबा, अजय चंद्राकर बोले-अब फैसला लेना ही होगा
Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : ढाई साल तक मिली किस्त, फिर हजारों महिलाएं अपात्र, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

महतारी वंदन योजना के तहत करीब ढाई साल…

Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना
Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना

स्टेनो हेमलता दीवान पर कुल 1700 रुपए का…

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां…

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से…

Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर
Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर

रायपुर की CCTV व्यवस्था (Raipur CCTV Camera News)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?