CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

13 मई 2025 :

CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस दृढ़ता से पाकिस्तान की ओर से दी जाने वाली परमाणु धमकियों को खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दोहराया, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति और आत्मविश्वास को दर्शाता है.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भारत के रुख को स्पष्ट करता है, बल्कि देशवासियों के भीतर गर्व और साहस का भाव भी जाग्रत करता है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद और किसी भी प्रकार की आक्रामकता को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारत अब जवाब देना जानता है और हर मोर्चे पर सक्षम है.

पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ उठाया निर्णायक कदम- CM धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह संबोधन न सिर्फ सेना और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने वाला है, बल्कि हर आम नागरिक को भी देश की रक्षा के लिए एकजुट होने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की वीरभूमि का हर नागरिक राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए हमेशा तत्पर है. हमारे जवानों की शौर्यगाथा और देशभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक है.

सीएम धामी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं. सीमाओं पर हो या वैश्विक मंचों पर भारत ने हर बार आतंकवाद को कड़ा संदेश दिया है. ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने भारत की रणनीतिक क्षमता और संकल्प को दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है.

CM धामी की जनता से अपील

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन आने वाले समय में भारत की सुरक्षा नीति की दिशा तय करता है. यह भाषण केवल एक औपचारिक वक्तव्य नहीं, बल्कि एक संदेश है कि भारत अब किसी भी सूरत में अपने नागरिकों और सीमाओं पर होने वाले हमले को चुपचाप नहीं सहेगा. मुख्यमंत्री धामी ने जनता से भी अपील की कि वे एकजुट रहकर देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सहयोग करें. उन्होंने कहा कि एक सशक्त और सुरक्षित भारत की नींव देश की जनता की जागरूकता और एकता पर ही आधारित होती है.

IPS जी पी सिंह को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने रद्द की उनके खिलाफ सभी FIR
मुंबई से सटे मीरा-भाइंदर इलाके में ज़ब्त हुई 22 करोड़ की कोकीन, ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Air India : एयर इंडिया में बड़ी कार्रवाई, तीन साल में हजारों कर्मचारियों पर गिरी गाज, कंपनी ने बताई वजह
Kapil Sharma को SFJ की धमकी: “Canada तुम्हारा Playground नहीं”, Kap’s Cafe पर फायरिंग के बाद बढ़ा विवाद
Raigarh Flyover Public Hearing: रायगढ़ फ्लाईओवर जनसुनवाई में भड़के प्रभावित, मुआवजा और सूचना पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?