CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में इस फैसले से गद्गद हुई सुभासपा, ओपी राजभर की पार्टी ने कहा- महाराजा सुहेलदेव के नाम पर…

यूपी में इस फैसले से गद्गद हुई सुभासपा, ओपी राजभर की पार्टी ने कहा- महाराजा सुहेलदेव के नाम पर…

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

13 मई 2025 :

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सतरिख थाना क्षेत्र स्थित सैयद सालार साहू गाजी, जिन्हें बूढ़े बाबा के नाम से भी जाना जाता है, की मजार पर हर साल लगने वाला मेला/उर्स इस बार आयोजित नहीं होगा. बाराबंकी पुलिस के अनुसार, 14 मई से 18 मई तक प्रस्तावित इस मेले को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजार की प्रबंधन कमेटी ने रद्द करने का निर्णय लिया है. जिला प्रशासन ने भी इस फैसले पर सहमति जताते हुए आयोजन की अनुमति नहीं दी है.

मेले में न आने की अपील

प्रबंधन कमेटी और प्रशासन ने बाराबंकी के साथ-साथ लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुलतानपुर, अमेठी, गोंडा, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, बहराइच जैसे जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस बार मेला में शामिल होने न आएं. यह निर्णय स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लिया गया है.

सुभासपा ने फैसले को बताया राष्ट्रहित में

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रहित में बताया. उन्होंने कहा, “अब आक्रांताओं की नहीं, बल्कि रक्षकों की पूजा होगी.” मिश्रा ने सैयद सालार गाजी को विदेशी आक्रांता करार देते हुए कहा कि भारत जैसे देश में, जो प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और सम्राट अशोक की भूमि है, ऐसे लोगों के नाम पर आयोजन करना संस्कृति का अपमान है.

‘आयोजन महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हो’

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई आयोजन होना चाहिए, तो वह चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हो, जिन्होंने सैयद सालार मसूद गाजी जैसे लुटेरे को उसकी सेना सहित परास्त कर देश से बाहर खदेड़ दिया था. मिश्रा ने कहा, “यह देश सहनशील है, लेकिन स्मृति-दोषग्रस्त नहीं. अब रक्षकों का उत्सव होगा, विध्वंसकों का महिमामंडन नहीं.”

इन जिलों में भी नहीं मिली अनुमति

संभल, बदायूं, बहराइच के बाद बाराबंकी में भी मेला रद्द
सैयद सालार गाजी के नाम पर लगने वाले मेलों पर रोक का सिलसिला उत्तर प्रदेश में जारी है. इससे पहले संभल, बदायूं और बहराइच में भी प्रशासन ने इसी तरह के मेलों पर रोक लगाई थी. संभल में नेजा मेला रद्द होने के बाद यह विवाद चर्चा में आया, जहां पुलिस ने साफ कहा था कि लुटेरों के नाम पर मेले की अनुमति नहीं दी जाएगी.

कानून-व्यवस्था का हवाला दिया गया

बाराबंकी में मेला रद्द होने के पीछे पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रमुख कारण बताया. कई हिंदू संगठनों ने भी इस मेले का विरोध किया था, जिसमें सैयद सालार साहू गाजी को महमूद गजनवी का सेनापति बताते हुए उनके नाम पर मेला आयोजित करने को गलत ठहराया गया.

चलती रहेगी हाफिज सईद के आतंक की पाठशाला, तबाही के बाद फिर से किया जा रहा खड़ा
Organized vehicle theft gang busted : 6 चोरी के वाहन बरामद
संविधान हत्या’ की तारीख पर सियासी बवाल! संजय राउत बोले- इंदिरा ने सम्मान से लगाया आपातकाल, BJP पर साधा निशाना
Uttarakhand Politics: हरीश रावत के चुनाव न लड़ने पर कांग्रेस-बीजेपी में तू-तू,मैं-मैं, गरमाई सियासत
दुनिया में फिर बजा भारत का डंका! बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor : चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, देर रात दबिश देकर अवैध शराब बेचने वालों पर बड़ा एक्शन

सीजी भास्कर, 13 मई। मुंगेली जिले के जरहागांव…

सूने मकानों में चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; जेवरात और सामान बरामद

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में सूने…

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’, 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत गौ…

बिलासपुर में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों…

Fuel Saving
Fuel Saving : बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच मुख्यमंत्री साय का बड़ा संदेश, अब सरकारी गाड़ियों में भी दिखेगा बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

भिलाई के युवाओं ने शहीद दिवस पर निकाली विशाल संदेश यात्रा, भाजयुमो महामंत्री रितेश ने किया नेतृत्व, शहीद उद्यान में दी गई पुष्पांजलि

24/03/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Newyork times वह आतंकी हमला था…, अखबार ने पहलगाम के आतंकियों को लिखा Militants तो अमेरिकी सरकार ने लगाई फटकार

25/04/2025
देश-दुनिया

आज घोषणा करता हूं…’, बिहार चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, क्यों कहा डरने वाले नहीं?

07/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Pilgrims Bus Accident Surajpur: ट्रक की टक्कर के बाद पेड़ से भिड़ी श्रद्धालुओं की बस, 15 घायल, एक की मौत

03/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?