CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Unidentified Body Found : महानदी में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में हड़कंप!

Unidentified Body Found : महानदी में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में हड़कंप!

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share
Unidentified Body Found
Unidentified Body Found

सीजी भास्कर, 13 मई। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के गिधौरी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पुलेनी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने महानदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव (Unidentified Body Found) तैरते हुए देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में तेज़ी से फैल गई, और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण सुबह-सुबह नदी में नहाने पहुंचे थे, तभी उन्होंने नदी के बीचोंबीच एक शव (Unidentified Body Found) को बहते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गिधौरी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष और ऊंचाई करीब 5 फीट 8 इंच बताई जा रही है। शव पर किसी भी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया मामला डूबने या प्राकृतिक कारणों से मौत का प्रतीत हो रहा है। अनुमान है कि शव चार से पांच दिन पुराना है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए कसडोल अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आस-पास के थानों को सूचना दे दी गई है। लापता व्यक्तियों की सूची के आधार पर जांच की दिशा तय की जा रही है। थाना प्रभारी, गिधौरी ने बताया कि “मामला संदिग्ध जरूर है, लेकिन अब तक कोई अपराध के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है।”

Tiger Death Crisis MP: बाघों की बढ़ती मौतों से हिला वन तंत्र, शिकारियों पर हाई अलर्ट
Durg Electricity employee missing : आफिस में सामान छोड़ गायब हुए भिलाई निवासी विद्युतकर्मी की 30 घंटे बाद भी नहीं मिली खबर
Farmer Murder : पड़ोसी ने बेटों संग मिलकर पत्थर-सब्बल-लाठी से पीट-पीटकर किसान को मार डाला
Father Kills Son Mohla Manpur : घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर भरमार बंदूक से दागी गोली, मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल
फारूक अब्दुल्ला से मिले शिवसेना-UBT के नेता, उद्धव ठाकरे की ओर से दिया ये भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sheetla Mata
Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

अहिवारा में गुरुवार को सुबह से ही धार्मिक…

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Rare White Krait
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?