CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG खबर : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारातियों की बस 50 फीट नीचे गिरी, 3 की मौत

CG खबर : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारातियों की बस 50 फीट नीचे गिरी, 3 की मौत

By Newsdesk Admin
15/05/2025
Share
Ambikapur Bus Accident
Ambikapur Bus Accident

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी-चांदो मार्ग पर स्थित कंठी घाट पर गुरुवार दोपहर बरातियों से भरी एक बस (Ambikapur Bus Accident) लगभग 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत लगभग पांच दर्जन बराती घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को बलरामपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। शादी की खुशियां इस हादसे से मातम में बदल गईं।

Contents
  • 10 घायल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर (Ambikapur Bus Accident)
  • कंठी घाट पर वर्षों से अधूरी सड़क निर्माण (Ambikapur Bus Accident)

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलकोना निवासी गुंजन राम के बेटे सुनील की शादी झारखंड के बरगढ़ में तय थी। घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदारों समेत गांव के 70–80 लोग बस में सवार होकर बरात के लिए निकले थे।

कुसमी–चांदो मार्ग पर निर्माणाधीन कंठी घाट के घुमावदार मोड़ पर बस (Ambikapur Bus Accident) अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहराई में नीचे गिर गई। इस दौरान कई पेड़ भी उखड़ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

चांदो थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को चांदो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को बलरामपुर जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। घटनास्थल से महिला महंती कुजूर (27) और मांदुर (18) के शव बरामद किए गए। दोनों बस के अंदर ही दब गई थीं। तीसरी मौत 12 वर्षीय ममेश बड़ा की हुई, जो गोपालपुर से बारात में शामिल हुआ था। उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

10 घायल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर (Ambikapur Bus Accident)

घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर शिफ्ट किया गया। बाकी घायलों का इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल में जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाज की समुचित व्यवस्था कराई। सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह और सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता की निगरानी में चिकित्सकों ने उपचार किया।

कंठी घाट पर वर्षों से अधूरी सड़क निर्माण (Ambikapur Bus Accident)

कंठी घाट पर सड़क निर्माण का कार्य वर्षों से लंबित है। पहाड़ी और घुमावदार सड़क बेहद खतरनाक है। इसी मार्ग से कुसमी-सामरी क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। घटनास्थल पर ऊपरी सड़क से फिसलकर बस नीचे की सड़क पर गिर गई, जिससे बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बस की हालत बेहद खराब थी, जो देखने से ही स्पष्ट था कि वह सड़क पर चलने लायक नहीं थी। बिना फिटनेस के ही बस सड़कों पर दौड़ रही थी। 50–55 सीटर बस में 70 से 80 लोग सवार थे।

घायलों ने बताया कि घाट पर चढ़ते समय अचानक बस पलट गई और सीधे नीचे जा गिरी। रास्ते में कई पेड़ भी आए, लेकिन वे बस का भार नहीं झेल सके और जड़ से उखड़ गए।

दुर्ग में चोरी की वारदातें बढ़ीं, दो दिन में 8 मामले और एक झपटमारी से दहशत
Workers Financial Assistance : 5 लाख से अधिक परिवारों के खाते में कल आएगा 65 करोड़ रुपये
UP Lekhpal OBC Reservation: युवाओं के हक की लड़ाई, मंत्री राजभर की चिट्ठी से मचा सियासी हलचल
Regulation Changes : आज से बदलेंगे कई नियम, यहां जानें सब कुछ
भिलाई में गौठान देखभाल के लिए निगम अधिकारियों ने सम्हाला दायित्व, कोसा नगर में काम करवाते देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?