CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कूलर की खराबी पर नहीं मिला रिपेयर, उपभोक्ता ने ऐसे सिखाया कंपनी को सबक..

कूलर की खराबी पर नहीं मिला रिपेयर, उपभोक्ता ने ऐसे सिखाया कंपनी को सबक..

By Newsdesk Admin
16/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 मई |

Contents
  • जानिए पूरा मामला
  • पीड़ित के पक्ष में हुआ फैसला

मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां के रहने वाले मोहम्मद शरीफ ने अपनी बेटी की शादी में दहेज देने के लिए कूलर, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन खरीदी थी. बेटी के दहेज का सामान जब उसके ससुराल पहुंचा तो कूलर नहीं चला. इसके साथ ही उसकी मोटर भी जल गई. 5 साल की गारंटी थी तो दुकानदार ने इसे सुधारने को कहा लेकिन दुकादार ने कहा कि इसमें वो कुछ नहीं कर सकता है. इसमें कंपनी ही कुछ कर सकती है. यह कहते हुए दुकानदार ने पीड़ित को वापस कर दिया, जिसके बाद उसने उपभोक्ता फोर में केस दर्ज करा दिया. चार साल चले केस के बाद फैसला आया, जिसमें पीड़ित को राहत मिली.

जानकारी के मुताबिक, सागर के मोहम्मद शरीफ कटरा बाजार में रहते हैं. अक्टूबर 2022 में उनकी बेटी की शादी थी तो उन्होंने एबी सेल्स से एक कूलर लिया था. जिस पर पांच साल की गारंटी थी. शादी ठंड के मौसम में हुई थी, इसलिए कूलर का उपयोग नहीं हुआ. गर्मियों का मौसम आने पर कूलर चलाया गया तो उसमें अचानक आग लग गई. वकील पवन नन्होरिया ने बताया कि मेरे पक्षकार ने ये सारी जानकारी एबी सेल्स को दी. उन्होंने जवाब दिया कि आप बिटिया के ससुराल से कूलर अपने यहां मंगवा लें, हमारा मेकेनिक उसे देख लेगा.

जानिए पूरा मामला

शरीफ का कहना था कि एबी सेल्स ने कूलर के सागर आने के बावजूद उसकी रिपेयरिंग या री-प्लेसमेंट के संबंध में कोई एक्शन नहीं लिया. जब उससे इस बारे में कहा गया तो उसने जवाब दिया कि हम लोग कूलर नहीं बनाते. ये काम तो कंपनी करती है. इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं आपको जो करना है कर लो. इसके बाद पीड़ित ने परिवाद आयोग के समक्ष दायर किया. जिसमें एबी सेल्स के अलावा एक दूसरा पक्षकार कूलर निर्माता फर्म समर कूल होम एप्लाइंसेज लिमिटेड गाजियाबाद यूपी को भी बनाया गया.

पीड़ित के पक्ष में हुआ फैसला

वहीं शिकायत के बाद आयोग की कमेटी ने इस मामले में सभी पक्षों को सुना. जिसके बाद उन्होंने एबी सेल्स को इस मामले में निर्दोष मानते हुए कूलर निर्माता फर्म समर कूल होम एप्लाइंसेज को आदेश दिया कि वह एक महीने के भीतर उक्त कूलर वापस लेकर परिवादी को रसीद दें. इसके अलावा वह दो महीने के भीतर कूलर की कीमत जो 8700 रु. है, उसे परिवादी को वापस करें. परिवादी को सेवा में कमी, मानसिक व शारीरिक क्षति के लिए 3 हजार रु. और वाद व्यय के रूप में 2 हजार रु. देने का फैसला सुनाया.

“उम्मीदों के बोझ का नहीं करना चाहता सामना” 🔵‌ विराट और रोहित से तुलना पर यशस्वी ने दिया जवाब 🟣 पढ़िए शुभमन का क्या है मानना
Chhattisgarh Weather Alert: अगले चार दिन प्रदेश में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड की तीव्रता
वैष्णो देवी मंदिर में जुटी भक्तों की भारी भीड़, कटरा में तीन घंटों पहले रोकना पड़ा पंजीकरण
UPSC Exam : छत्तीसगढ़ में यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागियों को बड़ी सौगात, मिलेगा 1 लाख रुपये
Hospital Violence : मरीज की मौत पर फूटा गुस्सा… लेडी डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े, केस दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Drug Bust
Bilaspur Drug Bust : गांजा और नशीली टैबलेट संग युवक गिरफ्तार

Bilaspur Drug Bust :पुलिस अधिकारियों का कहना है…

Raigarh News
Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत…

Parole Absconding
Parole Absconding : पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी 6 साल बाद गिरफ्तार: कोरबा में ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Korba News के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी…

Korba River Accident
Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Korba News के तहत कोरबा जिले से दर्दनाक…

Bastar Rain Alert
Bastar Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर, बस्तर में लगातार बारिश, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

Bastar Rain Alert के बीच बस्तर संभाग में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?