CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » WC व्योमिका सिंह पर जातीय टिप्पणी कर बुरे फंसे अखिलेश के चाचा रामगोपाल! आयोग पहुंचा मामला

WC व्योमिका सिंह पर जातीय टिप्पणी कर बुरे फंसे अखिलेश के चाचा रामगोपाल! आयोग पहुंचा मामला

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

20 मई 2025 :

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जो जातीय टिप्पणी की उसे लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ये मामला अब एससी एसटी आयोग तक पहुंच गया है. सोमवार को भारत रत्न बौधिसत्व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने यूपी एससी/एसटी आयोग में मामला दर्ज कराया है. उन्होंनेआरोप लगाया कि रामगोपाल यादव की विंग कमांडर को लेकर की गई जातिसूचक टिप्पणी से पूरे समाज का अपमान हुआ है.

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रचना चंद्रा की ओर से एससी/एसटी आयोग को दी गई शिकायत में कहा गया है कि सपा नेता राम गोपाल यादव ने 15 मई को मुरादाबाद के बिलारी में आयोजित कार्यक्रम में विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की थी. जिससे देश की बेटी के साथ पूरे समाज का अपमान हुआ है. अगर वो चाहते तो उनकी उन्हें अनुसूचित जाति से बता सकते थे. लेकिन, उन्होंने जानबूझकर उनकी उपजाति का नाम लिया.

पूर्णकालिक पीठ में होगी सुनवाई

शिकायतकर्ता ने कहा ने उन्होंने ये उनका अपमान करने के उद्देश्य से किया जो अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम का खुला उल्लंघन है. आयोग ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को पूर्णकालिक पीठ को सौंप दिया है.

राज्य एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने इस मामले को गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि सपा नेता ने व्यामिका सिंह के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके उन्हें अपमानित किया है. इस मामले पर जल्द ही पूर्णकालिक पीठ बैठेगी और सुनवाई कर अपना फैसला देगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में आयोग निष्पक्षता से कार्रवाई करेगा और पीड़िता को न्याय दिलाएगा.

बता दें कि रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल एके भारती का जिक्र करते हुए उन्हें पीडीए का सदस्य बताया था. उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया मुस्लिम हैं और व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव हैं इसके साथ ही उन्होंने उनकी उपजाति का भी जिक्र किया. और एयर मार्शल भारती को पूर्णिया का यादव बताते अपनी बात कही थी.

Masoud Pezeshkian Statement : ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान: पड़ोसी देशों से मांगी माफी, बोले – सरेंडर की उम्मीद करने वाले गलतफहमी में
UP: नई कार में बेटे की मौत, पूजा करने मंदिर गए पति-पत्नी; विंडो के शीशे में दब गया मासूम का गला
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने फूंका भाजपा नेता का घर
ट्रांसफॉर्मर से टकराई बस में भड़की आग — Balrampur Bus Accident में 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 24 गंभीर रूप से झुलसे
GPM में तेज बारिश, रायपुर में बूंदाबांदी, दुर्ग की अब उतरेगी गर्मी, सूरजपुर-बलरामपुर समेत 19 जिलों में हैवी रेन अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

Chhattisgarh Rain Alert:मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण…

Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर
Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर

रायपुर रेंज (Raipur Range Meeting) में अपराध नियंत्रण…

Shankaracharya Avimukteshwaranand  : शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- 'डबल इंजन नहीं, केंद्र की बोगी बन गया है 36गढ़
Shankaracharya Avimukteshwaranand  : शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘डबल इंजन नहीं, केंद्र की बोगी बन गया है 36गढ़

बेमेतरा दौरे पर पहुंचे शंकराचार्य (Shankaracharya Avimukteshwaranand) ने…

Ratanlal Dangi Case 
Ratanlal Dangi Case : मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग, हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता

Ratanlal Dangi Case :याचिका में यह भी कहा…

Commonwealth Games 2026 : भारत की बेटियों का स्वर्णिम जलवा, 8 महिला खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
Commonwealth Games 2026 : भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन

Commonwealth Games 2026 :कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?