CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राहुल गांधी के खिलाफ अमित मालवीय के बयान पर उदित राज का पलटवार, कहा- ‘फिर तो विदेश मंत्री को…’

राहुल गांधी के खिलाफ अमित मालवीय के बयान पर उदित राज का पलटवार, कहा- ‘फिर तो विदेश मंत्री को…’

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर अमल 10 दिन से ज्यादा समय से जारी है, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी के बीच इस बात को लेकर तकरार अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

अब दिल्ली कांग्रेस के नेता ​उदित राज ने मंगलवार (20 मई) को बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं।

दिल्ली कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी नेता अमित मालवीय द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट पर कहा, “अजहर मसूद को बचाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को निशान ए पाकिस्तान देना चाहिए। देश के खिलाफ षड्यंत्र करने के अपराध में विदेश मंत्री एस जयशंकर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

उदित राज ने कहा, “निशान ए पाकिस्तान तो सबसे पहले मोरारजी देसाई को दिया गया था, जिनका समर्थन जनसंघ और बीजेपी के नेता भी करते थे। पीएम नरेंद्र मोदी बिना बुलाए पकिस्तान चले गए थे। बात तो उस पर भी बात होनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “एस जयशंकर के बयान से मुद्दा डायवर्ट करने के लिए बीजेपी द्वारा यह सब किया जा रहा है। एस जयशंकर ने देश के साथ धोखा किया है। देश की पीठ पर छुरा घोंपा है। बीजेपी और संघ के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं।”

कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह इस समय मोदी के चहेते बने हुए हैं।

अमित मालवीय ने क्या कहा था?

बीजेपी आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई नहीं दी, जो स्पष्ट रूप से भारत के प्रभुत्व को दर्शाता है। इसके बजाय वे बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने जेट खो दिए।

एक सवाल जो पहले ही डीजीएमओ ब्रीफिंग में संबोधित किया जा चुका है। मजे की बात यह है कि उन्होंने एक बार भी यह नहीं पूछा कि संघर्ष के दौरान कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए या भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर बमबारी के दौरान कितने विमान अपने हैंगर में खड़े रहते हुए नष्ट हो गए।

विकसित छत्तीसगढ़’ की ओर बढ़ा कदम! सीएम साय ने किया ‘पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान’, मेधावी छात्रों और स्कूलों को नवाजा
Holika Dahan 2025 Muhurt: होलिका दहन पर भद्रा काल ने बढ़ाई मुश्किल, बस इतनी देर है पूजा का शुभ मुहूर्त
Bengal Election Counting Row : गिनती धीमी करने का आरोप, ममता ने एजेंट्स को डटे रहने को कहा
MGNREGA Replacement : अरावली से रोजगार कानून तक कांग्रेस का बड़ा मंथन, CWC बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तय
The Untold Kerala Story Launch: विपुल अमृतलाल शाह की ‘द अनटोल्ड केरला स्टोरी’ लॉन्च, सीएम रहीं मौजूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Bribery Case : रेलवे के सीनियर DME और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
Railway Bribery Case : रेलवे के सीनियर DME और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (Railway Bribery Case) भिलाई…

Rohra Robbery
Rohra Robbery : रोहरा लूटकांड में बड़ी गिरफ्तारी, 12 लाख के सोना-चांदी की लूट का फरार आरोपी पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा गया

बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में करीब 12…

College Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में कॉलेज दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका
College Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में कॉलेज दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों (College Admission 2026) में दाखिले…

Mahakal Darshan
Mahakal Darshan : लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, फिर भी महाकाल के दर्शन में सिर्फ 30 से 60 मिनट का इंतजार

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए…

Russia Ukraine War : यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 कर्मचारियों की मौत, 14 घायल
Russia Ukraine War : यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 कर्मचारियों की मौत, 14 घायल

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन (Russia Ukraine War)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?