CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विष्णुदेव साय ने हरगवां का किया दौरा, कटहल, आम और महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों ने CM से की ये शिकायत

विष्णुदेव साय ने हरगवां का किया दौरा, कटहल, आम और महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों ने CM से की ये शिकायत

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

22 मई 2025 :

Vishnu Dev Sai CM: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर बुधवार को जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां स्थित ढोढ़रीखाला (नवापारा) पारा में उतरा. मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण के रूप में रहा. मुख्यमंत्री को अचानक गांव में हेलीकॉप्टर से उतरते देख ग्रामीणों में खुशी और उत्सुकता की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में लोग चौपर देखने दौड़ पड़े.

सीएम विष्णुदेव साय का पंचायत हरगवां के ढोढ़रीखला में लैंड करते हुए ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पांव पखार उन्हें टीका लगाया और सरई पत्ते की माला पहनाई. स्वागत गीत भी गाया गया. हरगवां गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र है. यहां पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग निवास करते हैं.

मुख्यमंत्री साय ने ढोढ़रीखाला पारा में कटहल, आम और महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई. चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें रखीं.

ग्रामीणों ने CM के सामने उठाए ये मसले

ढोढ़रीखाला (नवापारा) की महिला ने पानी का जिक्र सीएम को बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वास्तविक जानकारी ली. इसी तरह बेलसर गांव दीपू बघेल ने वन भूमि पट्टा पर खेती न कर पाने की बात बताई. मुख्यमंत्री ने इस पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, पटवारी गांव में आते हैं या नहीं और राजस्व संबंधी कोई समस्या तो नहीं है. प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ढोढ़रीखाला पारा में स्वीकृत 19 आवासों में से 16 आवास पूरे हो चुके हैं. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में भी जानकारी ली और ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे.

AAP Breaking News 🛑 फिर जेल जाएंगे AAP सांसद संजय सिंह….❓ 🔵 23 साल पुराने मामले में कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश 🛑 बढ़ीं मुश्किलें
Raja Raghuwanshi Murder Case : राजा हत्याकांड में नया खुलासा…सिलोम जेम्स की ससुराल से सोनम का लैपटॉप और जेवर बरामद…पत्नी के सामने पूछताछ में उगले राज…
Massive fire breaks out at plastic factory : गोदाम खाक, 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
यूपी के जिला पंचायतों में अब विधायकों के भी प्रस्ताव! ओपी राजभर की अगुवाई वाली बैठक में मांग
CG Transfer Breaking: जिले के 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश – देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

Wife kills husband: Barabanki में हुई पति की हत्या का सच, बेटे ने खोला राज…

16/10/2025
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Good News : देश को जल्द मिल सकती है पहली Vande Bharat मेट्रो ट्रेन, तैयारियां अंतिम चरण में, पटरियों पर फर्राटा भरते हो सकती है इस शहर से लॉन्चिंग

31/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

2025 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की शासकीय अवकाशों की सूची, सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाश मिला कर 96 दिवस की छुट्टियां घोषित

15/10/2024
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

10 हजार की लालच में नवजात को फेंकने तैयार हो गई नर्स, डिलीवरी करने वाले डॉक्टर ने खुद को बताया भाजपा नेता, डॉक्टर नर्स सहित नवजात की नानी गिरफ्तार

12/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?