CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गांव में घुसे भालू को कुत्ते ने खदेड़ा, भोजन की तलाश में पहुंचा था, भौंक-भौंक कर दूर तक दौड़ाया

गांव में घुसे भालू को कुत्ते ने खदेड़ा, भोजन की तलाश में पहुंचा था, भौंक-भौंक कर दूर तक दौड़ाया

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कुत्ते ने भौंक-भौंककर भालू को भगा दिया। ग्राम दरगाहन में ग्रामीणों ने एक पालतू कुत्ते को पाला है।

Contents
  • जंगली जानवरों के आने का सिलसिला बढ़ा
  • इससे पहले शादी वाले घर में घुसा था भालू
  • चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है शहर
  • वन विभाग ने की सूचना देने की अपील

22 मई गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे भालू घुस आया तभी कुत्ते ने उसे दौड़ाकर गांव के बाहर खदेड़ दिया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह पहला मौका है जब किसी पालतू कुत्ते ने भालू को इस तरह भगाया है।

आमतौर पर भालू कुत्तों पर हावी होते हैं। भालू अक्सर भोजन की तलाश में शहरी क्षेत्रों में घुस आते हैं। इससे पहले कई लोग भालू के हमले का शिकार हो चुके हैं।

जंगली जानवरों के आने का सिलसिला बढ़ा

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की कच्ची सड़क पर भालू आते दिखा था जिसके बाद उसे देख कुत्ता उसके पीछे पड़ गया और भगा के ही माना। इस क्षेत्र में रोजाना जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ रही है।

घटना के बाद से सुबह सैर करने वाले लोगों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के गांवों के लोगों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

इससे पहले शादी वाले घर में घुसा था भालू

शहर में 10 दिन पहले एक शादी वाले घर में भालू घुस गया था। घर की बाड़ी के पास कुछ तेल के टीन पड़े हुए थे। भालू तेल पीने के बाद टीन से खेलने भी लगा। शादी का बचा सामान घर के बाहर परछी में रखा था। वे धीरे-धीरे सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे थे। इसी दौरान भालू वहां पहुंच गया था।

चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है शहर

बता दें कि कांकेर चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आस-पास के पहाड़ों में मौजूद वन्य प्राणी भोजन पानी की तलाश में शहर और गांव की ओर रुख कर रहे। कई पहाड़ियों को भालुओं का विचरण क्षेत्र घोषित किया गया है।

वन विभाग ने की सूचना देने की अपील

पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाने के कारण वन्य प्राणी जंगलों से अन्य इलाकों की ओर निकल आ रहे हैं। वहीं वन विभाग ने वन्य प्राणियों के रहवासी इलाके में आने पर सूचना देने की अपील की है। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंच वन्यप्राणियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम कर रही है।

Durg Gangrape Case: यूपी से दबोचा गया PWD का टाइमकीपर, पुलिस की बड़ी कामयाबी
Samagra Shiksha Budget Plan  : CS का चाबुक! ‘सिर्फ स्कूल की दीवारें खड़ी करने से काम नहीं चलेगा, बच्चों का भविष्य सुधारो’, कड़े तेवरों से हिला शिक्षा विभाग
CG Vyapam Exam 2025 : व्यापम परीक्षा के नए नियम. आभूषण और मोबाइल पर सख्त पाबंदी, दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य
ED (प्रवर्तन निदेशालय) Action : राइस मिल के दो डायरेक्टर गिरफ्तार 🛑 मामला 1200 करोड़ की धोखाधड़ी, मनी लांड्रिंग
Illegal transactions by selling SIM on commission in Bhilai : 4 आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?