सीजी भास्कर, 12 नवंबर। मुंगेली जिले के ग्राम पेण्ड्री ‘स’ में हुए तुलसी साहू हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार (Mungeli Murder Case) कर लिया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 के सरपंच चुनाव में हार की रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई थी।

अपहरण के बाद गला घोंटकर की थी हत्या Mungeli Murder Case
पुलिस के अनुसार, पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी धनीराम साहू ने पंचायत चुनाव में हार का बदला लेने के लिए तुलसी साहू की हत्या की योजना बनाई थी। आरोपियों ने कथित तौर पर पैसों के लालच में सुपारी लेकर पहले तुलसी साहू का अपहरण किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को सड़क किनारे कीचड़ और झाड़ियों में फेंक दिया गया था।
यह भी पढ़ें…नोएल टाटा का टाटा इन्वेस्टमेंट से इस्तीफा, अब बहराम वकील संभालेंगे जिम्मेदारी
बिलासपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
फरार आरोपियों की तलाश में साइबर सेल और सरगांव पुलिस की संयुक्त टीम (Mungeli Murder Case) जुटी थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 5 नवंबर को कुनाल बक्शी (19) और तारकेश्वर बघेल (22) को हिरासत में लिया गया।
दोनों आरोपी बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के साई नगर अमेरी, वार्ड क्रमांक 3 के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने पैसों के लालच में वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने 6 नवंबर को दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पहले पांच आरोपी हो चुके थे गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी धनीराम साहू सहित भुवन साहू, ओम उर्फ ओमनारायण राजपूत, सुरेंद्र जोशी और टीकाराम साहू को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब दो और गिरफ्तारियों के बाद सभी सात आरोपी जेल पहुंच चुके हैं।
साइबर सेल और सरगांव पुलिस की रही भूमिका
कार्रवाई में सरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नवनीत नावेलकर, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्रपुरी गोस्वामी सहित पुलिस टीम (Mungeli Murder Case) की अहम भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और घरों व प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की सलाह भी दी गई है।
खबरें और भी हैं…Anirudh Ravichander-Kaviya Maran Wedding : रजनीकांत की बहू बनीं काव्या मारन, कितनी बड़ी है ससुराल
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



