CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘पीएम मोदी को चीखें सुनाई नहीं दीं’, बीकानेर सेप्टिक टैंक हादसे में 3 की मौत पर भड़की कांग्रेस

‘पीएम मोदी को चीखें सुनाई नहीं दीं’, बीकानेर सेप्टिक टैंक हादसे में 3 की मौत पर भड़की कांग्रेस

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

बीकानेर , 23 मई 2025 :

Bikaner Septic Tank Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले में गुरुवार (22 मई) को बड़ा हादसा हो गया, जब सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. एक वूलेन मिल के सेप्टिक टैंक में सफाई करने के दौरान जहरीली गैस के चलते इन मजदूरों की तबीयत बिगड़ती चली गई. अब कांग्रेस के नेता लगातार इस मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. सचिन पायलट ने भी इसपर निशाना साधा है.

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बीकानेर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

वहीं, पीएम मोदी के बीकानेर दौरे पर निशाना साधते हुए टीकाराम जूली ने कहा, “प्रधानमंत्री आज बीकानेर में ही भाषण दे रहे थे लेकिन उन्हें बीकानेर में ही हुई ये दर्दनाक मौतों की चीख सुनाई नहीं दी. वे मृतकों के परिवारजनों को संवेदनाएं तक व्यक्त नहीं कर सके. दु:खद.”

‘मैनुअल स्कैविंजिंग चिंता का विषय’

टीकाराम जूली ने आगे लिखा, “मैनुअल स्कैवेंजिंग मानवता पर कलंक है. कभी अपने भाषणों में मैनुअल स्कैवेंजिंग कानून की बड़ी-बड़ी बातें बताने वाले मोदी जी, राजस्थान में आपकी सरकार है, जो मैनुअल स्कैवेंजिंग का प्रतिषेध और पुनर्वास अधिनियम, 2013 की पालना नहीं कर रही है. प्रदेश में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. हाल में अलवर, डीग सहित अनेक जगह ऐसी घटनाएं हुईं और सरकारें मौन हैं. प्रशासन लापरवाह है, असंवेदनशील है. बिना किसी सुरक्षा उपकरण और उचित निगरानी के मजदूरों को सफाई के लिए उतार जाना मानवाधिकार का सीधा उल्लंघन है.”

‘बीकानेर में हुई इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?’

टीकाराम जूली ने सरकार से मांग की है कि “मैनुअल स्कैवेंजिंग” की कठोरता से अनुपालना की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं ना हों. मृतकों के परिवारजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाएं और हादसे की जांच करवाकर बीकानेर प्रशासन एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

सचिन पायलट ने भी व्यक्त किया दुख

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे पर दुख व्यक्त किया है और सरकार पर हमला बोला है. एक्स पर उन्होंने लिखा, “बीकानेर में तीन मजदूरों की फैक्ट्री में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. यह हादसा घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता को दर्शाता है. बिना किसी सुरक्षा उपकरण और उचित निगरानी के मजदूरों को सफाई के लिए उतार दिया गया, जो मानवाधिकार का सीधा उल्लंघन है. मैं इस हादसे की जांच की मांग करता हूं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.”

ग्वालियर: रील बनाने के लिए महिला ने गैस से भर दिया पूरा कमरा, लाइट ऑन करते ही हो गया विस्फोट… दो झुलसे
Kolkata Gangrape: लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, TMC सांसद के बयान ने बढ़ाया बवाल
45 डिग्री तापमान में सिर्फ पानी पीकर शरीर नहीं रहेगा हाइड्रेट, ये चीजें आएंगी काम..
Dream11 Investment App : नए कानून के बाद हाथ से गई टीम इंडिया अब निवेश कारोबार में उतरेगी ड्रीम 11, 10 रुपये में खरीद सकेंगे सोना
Ram Mandir Trust meeting : फिर गूंजा चंपत राय का मुद्दा, महंत कमलनयन दास बोले– ‘वापसी होगी’, CEO नियुक्ति पर भी उठाए सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?