CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सेक्स-रैकेट में बरामद फोन से मिले बांग्लादेशी महिलाओं के नंबर:8 साल से पहचान छिपाकर रह रही थी; दुर्ग-भिलाई में अब तक 5 अरेस्ट

सेक्स-रैकेट में बरामद फोन से मिले बांग्लादेशी महिलाओं के नंबर:8 साल से पहचान छिपाकर रह रही थी; दुर्ग-भिलाई में अब तक 5 अरेस्ट

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई |

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने 2 और बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भिलाई से 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। यह सभी अवैध तरीके से यहां रह रहे थे। एसटीएफ की टीम अवैध प्रवासियों की तलाश कर रही है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

एसटीएफ हेड सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, एक दिन पहले मोहन नगर के जयंती नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। उस मामले की जांच के दौरान आरोपी महिला के मोबाइल से इन महिलाओं के नंबर भी मिले।

एक महिला ने अपना नाम रानी पासवान और दूसरी ने सपना शर्मा बताया। जब उनके दस्तावेजों की जांच की गई, तो पता चला कि रानी पासवान का असली नाम खुशबू बेगम (35 साल) और सपना शर्मा का सनाया नूर (30 साल) है।

पिछले 8 साल से छत्तीसगढ़ में रह रही

दोनों बांग्लादेश की रहने वाली हैं। अवैध तरीके से बार्डर पार कर भारत में घुसी हैं। एसटीएफ ने जब दोनों महिलाओं के मोबाइल डाटा की जांच की, तो पता चला कि, सनाया नूर मूल रूप से जोरहाट जिला दीनाजपुर बांग्लादेश की रहने वाली है। उसने 15 साल पहले बांग्लादेश सीमा को अवैध तरीके से पार किया। बिना वैध दस्तावेज के भारत आई। पिछले 8 सालों से चंगोराभाठा रायपुर में रह रही है।

सनाया ने फर्जी दस्तावेज बनवाए

सनाया ने तो पहचान छिपाकर खुद को भारतीय नागरिक सिद्ध करने 2019 में फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। अभय शर्मा नाम के व्यक्ति को अपना पति बताकर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया। जांच पर पाया गया कि, वो इंटरनेट कॉल के जरिए बांग्लादेश के कई नंबरों से सम्पर्क में थी।

फर्जी दस्तावेज बनाने की झूठी शादी

रानी पासवान उर्फ खुशबू से पूछताछ में पता चला कि, वो जोबरहाट जिला दिनाजपुर बाग्लादेश की रहने वाली है। 15 साल पहले अवैध रूप से बिना वैध दस्तावेज के बांग्लादेश से भारत में घुसी। पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जन्म तिथि और खुद को मूल निवासी बताकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया। इसके बाद खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए फर्जी शादी कर राशन कार्ड और बाकी दस्तावेज भी बनवाए।

मकान मालिक पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने उन मकान मालिकों को भी नोटिस जारी किया है, जिनके मकान में यह महिलाएं फर्जी तरीके से रह रही थीं। यदि जांच में उनकी संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अब तक इन बांग्लादेशियों की हुई गिरफ्तारी

  • रानी पासवान असली नाम खुशबू बेगम
  • सपना शर्मा असली नाम सनाया नूर
  • अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष असली नाम पन्ना बीबी
  • ज्योति असली नाम शाहिदा खातून और पति रासेल शेख।
यातायात हो रहा बाधित, सब्जी बाजार से ठेले वालों को हटाएं, चिकन दुकानें और अवैध अतिक्रमण हटवाने दुर्ग कलेक्टर से लगी गुहार, जनदर्शन में आज 130 आवेदन
IPS Promotion Dispute Chhattisgarh: पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, IPS अधिकारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Mother Child Hospital Raipur : मातृ एवं शिशु अस्पताल को जल्द ही मिलेंगे 4 मेडिकल ऑफिसर और 25 स्टाफ नर्स
IGL और Teleperformance ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने में दिखाई रूचि 🟠 नए उद्योग स्थापित करने राज्य सरकार से हर संभव सहयोग 🟢 स्किल अपग्रेडेशन के लिए कंपनियां करें काम – विष्णु देव साय
Principal Removed : कलेक्टर ने सेजेस केशकाल प्रभारी प्राचार्य को पद से हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kondagaon Court Land Dispute : देवस्थल पर न्यायालय भवन का विवाद

Kondagaon Court Land Dispute

Bilaspur Mobile Update Scam : ऑटो अपडेट बना साइबर ठगी का जरिया

Bilaspur Mobile Update Scam

Mahanadi Water Dispute Tribunal Hearing : क्या ट्रिब्यूनल में सुलझेगा छत्तीसगढ़-ओडिशा का वर्षों पुराना विवाद?

Mahanadi Water Dispute Tribunal Hearing

Raipur Auto QR Code Registration : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ रायपुर का नाम

Raipur Auto QR Code Registration

Bemetara murder over old rivalry : छत्तीसगढ़ में खूनी रंजिश: फरसे से हमला कर शख्स की हत्या

Bemetara murder over old rivalry

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?