CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुणे में शिवसेना शिंदे गुट के युवा नेता की कार पर फायरिंग, गोली शीशा तोड़कर घुसी, मचा हड़कंप

पुणे में शिवसेना शिंदे गुट के युवा नेता की कार पर फायरिंग, गोली शीशा तोड़कर घुसी, मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। महाराष्ट्र के पुणे महानगर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर यह है कि पुणे में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात शिवसेना शिंदे गुट युवा सेना के पुणे प्रमुख नीलेश राजेंद्र घारे की कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की।

यह घटना पुणे के वारजे मालवाड़ी की है। फायरिंग की घटना के बाद हड़कंप मच गया. सौभाग्यवश, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। पुणे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के समय शिवसेना शिंदे पुणे इकाई के प्रमुख निलेश राजेंद्र घारे अपने सहकर्मियों के साथ गणपति मठ स्थित जनसंपर्क कार्यालय में मौजूद थे। तभी बाहर खड़ी उनकी कार अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया और कई राउंड फायरिंग की।

फायरिंग से सियासी गुटों के बीच मची खलबली

रविवार की रात करीब 12 बजे बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने युवा सेना के पुणे प्रमुख निलेश घारे की काली कार पर गोलियां चला दीं। इस घटना से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है ।

पुणे पुलिस ने फायरिंग की घटना वारजे इलाके में निलेश घारे के जनसंपर्क कार्यालय के पास की है। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। निलेश घारे एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की पुणे इकाई के युवा विंग के प्रमुख हैं।

पुणे पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक यह घटना वारजे के गणपति मठ इलाके में रात करीब 11.30 बजे हुई।

वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “निलेश घारे रात करीब 11.30 बजे अपने कार्यालय आए थे। वाहन से उतरकर कार्यालय में प्रवेश करने के कुछ ही मिनट बाद दो संदिग्ध बाइक पर आए। वे घारे की कार के पास आए और उनमें से एक ने गोली चला दी। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। वाहन के अंदर कोई मौजूद नहीं था और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।”

गोली की आवाज सुनकर ऑफिस और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन और क्राइम ब्रांच की टीमें घटना पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। इस बीच ​निलेश घारे ने एक व्यक्ति का नाम पुलिस को बताया है, जिस पर उसे शक है।
CG-पुलिस भर्ती ब्रेकिंग : आरक्षकों की भर्ती के लिए फिजिकल परीक्षा की तारीख घोषित, जानिये कब से कहां-कहां होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ
जीत के 3 दिन बाद नवनिर्वाचित सरपंच का निधन: विजय रैली के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भगवती मरकाम ने तोड़ा दम..
कोदो की रोटी खाने से जान पर बन आई, एक ही परिवार के तीन बीमार, दो की हालत गंभीर, हाथियों के बाद इंसानों में पहुंचा कोदो का वायरस
बेमेतरा विधायक के काफिले को जबरन रोकने कांग्रेसी युवाओं ने अड़ाई बाईक, करते रहे पीछा, विडियो वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Road Accident 
Korba Road Accident : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Korba Road Accident :चालक के खिलाफ लापरवाही से…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या

Mungeli Murder Case :पूछताछ में दोनों ने हत्या…

Businessman Murder
Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित

Businessman Murder :अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार…

Rural Bank Theft Attempt 
Rural Bank Theft Attempt : कोरबा में ग्रामीण बैंक में लॉकर-तिजोरी नहीं खोल पाया चोर; CCTV बंद, गार्ड भी गायब

Rural Bank Theft Attempt : सुरक्षा में गंभीर लापरवाही…

Cable Wire Theft
Cable Wire Theft : खेतों से मोटर पंप का केबल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जंगल में तार जलाकर निकालते थे कॉपर

किसानों के खेतों और बोरवेल से मोटर पंप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?