CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जो अमेरिका ने झेला, हम भी झेल रहे हैं’, न्यूयॉर्क में 9/11 मेमोरियल के बाहर आतंकवाद पर क्या कहा शशि थरूर पढ़िए पूरी खबर….

जो अमेरिका ने झेला, हम भी झेल रहे हैं’, न्यूयॉर्क में 9/11 मेमोरियल के बाहर आतंकवाद पर क्या कहा शशि थरूर पढ़िए पूरी खबर….

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर 25 मई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेता और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दुनिया को यह मैसेज दिया है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल यह स्पष्ट करने आया है कि भारत पर हमला करने वाली दुष्ट शक्तियों के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे.

उन्होंने वैश्विक समुदाय से अपील की कि आतंकवाद की इस आपदा के खिलाफ सभी एकजुटता और सामूहिक शक्ति के साथ खड़े हों.थरूर ने यह बात 9/11 मेमोरियल के बाहर मीडिया से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा, ‘9/11 मेमोरियल की यह यात्रा एक गंभीर स्मरण है कि जिस प्रकार अमेरिका आतंकवाद का शिकार हुआ, उसी तरह भारत भी बार-बार इस घाव को झेल चुका है. इस मार्मिक स्मारक में आज जिन घावों के निशान देखे जा रहे हैं, वैसे ही घाव हमने भी सहे हैं. हम यहां एकजुटता की भावना के साथ आए हैं और यह भी कहने आए हैं कि यह एक मिशन है.’‘बुरी ताकतों के खिलाफ डटकर खड़ा हुआ भारत’प्रतिनिधिमंडल इस समय अमेरिका में है

इसके बाद गुयाना, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया की यात्रा करेगा. थरूर ने कहा, ‘इन देशों में हम यह समझाने की कोशिश करेंगे कि आतंकवाद के खिलाफ सभी का एकजुट होना कितना जरूरी है. जिस तरह अमेरिका ने 9/11 के बाद साहस और संकल्प दिखाया, उसी तरह हमारा देश भी 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद बुरी ताकतों के खिलाफ डटकर खड़ा हुआ है. हमें उम्मीद है कि इस हमले के दोषियों और उन्हें ट्रेनिंग, फंड और हथियार देने वालों ने इससे कुछ सबक लिया होगा. लेकिन हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यदि ऐसा दोबारा हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे.’

‘हम तब तक उनकी तलाश करेंगे जब तक वो मिल नहीं जाते’उन्होंने कहा, ‘यह समय उदासीनता का नहीं, बल्कि परस्पर शक्ति और सहयोग का है, ताकि हम सब मिलकर उन मूल्यों के लिए खड़े हो सकें जिन्हें अमेरिका ने हमेशा महत्व दिया है- लोकतंत्र, स्वतंत्रता, विविधता और विभिन्न समुदायों का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व. दुर्भाग्यवश, ये सभी मूल्य उन लोगों के एजेंडे में नहीं हैं जिन्होंने ऐसे हमले किए.’भारत पर बार-बार होने वाले आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए थरूर ने जोर दिया कि ‘आतंक के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए और हम हालिया हमले के दोषियों की तलाश तब तक नहीं रोकेंगे जब तक वे पकड़े नहीं जाते.’उन्होंने कहा, ‘हमें यह सोचने की जरूरत है कि ये लोग कहां ठिकाना बनाए बैठे हैं, कहां इन्हें पनाह मिलती है, कहां इन्हें ट्रेनिंग दी जाती है,

कहां से इन्हें हथियार, फंड और मदद मिलती है. जो लोग इन भयावह हमलों को अंजाम देने में इनकी मदद करते हैं, उन्हें भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.’‘अब सिर्फ लिस्टिंग या कूटनीति से काम नहीं चलेगा’संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंधों पर बात करते हुए थरूर ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति ने पाकिस्तान के लगभग 52 व्यक्तियों और संगठनों को सूचीबद्ध किया है लेकिन अब केवल लिस्टिंग, कूटनीति या अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज बनाने से बात नहीं चलेगी. हम आत्मरक्षा के अपने अधिकार का भी प्रयोग करेंगे, जिसे हर देश मान्यता देता है.’

मुजफ्फरपुर: फर्जी नंबर फ्लेट की गाड़ी लेकर घूम रहे थे थानाध्यक्ष, 1 साल बाद असली मालिक से हुआ सामना, फिर…
8th pay commission : केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी , 51,480 रूपए होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी
Indigo Flight Delay Kanpur : एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का आतंक, रनवे पर उमड़े झुंड से अफरा-तफरी, Indigo फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट
सामूहिक विवाह में की थी शादी, तीन महीने बाद दूल्हे को फिर मिला उसी दुल्हन की शादी का कार्ड..
Ambuja mall parking news : अवैध घोषित, मिलेगी फ्री पार्किग सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक जांच में बड़े खुलासे, कम नंबर वाले छात्र को भी डॉक्टर बनाने की थी तैयारी

सीजी भास्कर, 15 मई। नीट पेपर लीक मामले…

Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

Businesswoman makes serious allegations

Virtual Hearing
Virtual Hearing : सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का तरीका बदला, अब हफ्ते में दो दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई

सीजी भास्कर, 15 मई। देश की सबसे बड़ी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Korba Biryani Center Fire : कोरबा में बिरयानी सेंटर में भीषण आग, सिलेंडर हटे तो टली बड़ी दुर्घटना

02/02/2026
छत्तीसगढ़राज्यसामाजिकस्वास्थ्य

Bhilai Illegal Oxygen Plant Controversy 2026: स्पर्श हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, राजभवन तक पहुंची शिकायत

25/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

जमीन विवाद पर खून की होली: मंझले भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट

09/06/2025
अपराधघटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

बड़ी मुश्किल से 10वीं शादी हुई, मगर ये भी बदच…..पति ने पत्थर से कुचल मार डाला

22/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?