CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बुलेट, थार, मोबाइल, नोट छापने की शीट और मशीन के साथ जेवरात भी जब्त 🛑 नौकरी लगाने वाला गिरोह पकड़ाया 🛑 पुलिस ने दबोचे 8 बडे़ आरोपी 🟢 लग्जरी गाड़ियां, चेक बुक, एटीएम भी बरामद

बुलेट, थार, मोबाइल, नोट छापने की शीट और मशीन के साथ जेवरात भी जब्त 🛑 नौकरी लगाने वाला गिरोह पकड़ाया 🛑 पुलिस ने दबोचे 8 बडे़ आरोपी 🟢 लग्जरी गाड़ियां, चेक बुक, एटीएम भी बरामद

By Newsdesk Admin
15/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 जून। बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले ओड़ीसा के संगठित गिरोह से 8 लोग छत्तीसगढ़ पुलिस के शिकंजे में आज आ गए हैं। गिरफ्तार किए आरोपी जॉब कन्सलटेंसी फर्म पैन इंडिया नाम से पंडरी, अनुपम नगर में आफिस खोलकर यह ठगी कर रहे थे। आठों जॉब दिलाने से संबंधित कार्य के साथ साथ नकली नोट की छपाई भी करते थे। नोट छापने का यह काम वे फर्जी नामक वेब सीरीज से प्रभावित होकर कर रहे थे। आपको बता दें कि मूलतः ओड़िशा निवासी इन आरोपियों के कब्जे से बुलेट, थार वाहन, जेवरात, मोबाइल फोन, नोट छापने की शीट, मशीन एवं अन्य सामान जब्त किया गया है। रायपुर के थाना सिविल लाईन में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 489 (ए), 489 (बी), 489 (सी), 489 (डी), 489 (ई), 120बी, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गौरतलब हो कि पुलिस को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले संगठित गिरोह के पैन इंडिया नाम से पंडरी अनुपम नहर में आफिस संचालित करने की सूचना मिली थी। सिविल लाईन एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने रेड की और बंद कार्यालय को खुलवाकर जांच की गई। इस कार्यालय में कंपनी के संचालक समेत 7 लोग मिले। इनसे पूछताछ पर मालूम लगा कि ये लोग एक राय हो कर जॉब कन्सलटेंसी जॉब पेन इंडिया कंपनी पंडरी एवं अशोका रतन, अनुपम नगर रायपुर में खोलकर लोगो को जॉब दिलाने हेतु रजिस्ट्रेशन कर, रजिस्ट्रेशन फीस लेते थे और स्वयं इन्टरव्यू में फेल कर कैंडिडेट्स को पास कराने के नाम पर और पैसे वसूल करते थे। उन्हें बाद में स्पाईस जेट कंपनी के अपाइटमेंट लेटर के ड्राफ्ट में कैंडिडेट्स के नाम एड्रेस एवं जाब लोकेशन के डिटेल ईमेल आईडी में मेल करते थे किन्तु इनका स्पाईस जेट कम्पनी से कोई संबंध नहीं था। साथ ही इनके द्वारा नकली नोट एवं स्टाम्प पेपर छापने हेतु कोरा पेपर एवं वाटर मार्क इंक मंगाकर 500-500/- रूपये के नोट को कलर प्रिंटर के माध्यम से छापकर कुछ नोटों को मार्केट में खपा कुछ नोटों को रखना बताया। इसमें उपयोगी 4 लैपटाप, 1 कलर प्रिन्टर, 02 सीट 500-500 रूपये छपे हुए नकली नोट (प्रत्येक में 04), 165 नोट छापने के कोरे शीट, वाटर मार्क इंक, इनसे कुछ बैंकों का पासबुक, एटीएम कार्ड एवं चेकबुक भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपी पिन्टू ताण्डी उर्फ करण उर्फ बुल्लु 24 वर्ष, कैलाश ताण्डी उर्फ केटी 26 वर्ष, विक्की ताण्डी 19 वर्ष तीनों रानीपुर झरिअल सिन्द्धेकला बलांगीर, हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302, अशोका रतन रायपुर, आकाश ताण्डी 28 वर्ष न्यू राजीव गांधी नगर, पदमनापुर जिला दुर्ग, खेत्रो ताण्डी 34 वर्ष निवासी रानीपुर झरियल सिन्द्धेकला जिला बलांगीर, अभिजीत दीप 26 वर्ष कालाहाण्डी केसिंगा सिरजापाली, नितेश कुमार बाघ 21 वर्ष करला भवानी पटना, केगांव जिला कालाहाण्डी, हाल पता ब्लॉक नम्बर 12, रूम नम्बर 302 अशोका रतन रायपुर, राज टाकरी 22 वर्ष रानीपुर झरिअल थाना सिन्द्धेकला बलांगीर हाल पता आकाशवाणी उत्तम नगर सिविल लाईन रायपुर शामिल हैं।

Water Conservation : जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर, राज्यपाल ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
Naxalite Operation Monsoon : ऑपरेशन मानसून में खत्म होंगे टॉप 13 नक्सली कमांडर, देशभर में चलेगा जॉइंट मिशन”, लाल आतंका का खात्मा तय…!
Mayank Singh Gangster : लॉरेंस गैंग के शूटर मयंक सिंह की कोर्ट में पेशी, पुलिस ने मांगा पूछताछ के लिए रिमांड
Republic Day Kanker  : कांकेर में पहली बार घुड़सवार परेड, सरेंडर नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस पर दिखाया नया चेहरा
अब्बू नहीं दरिंदा है, मेरे साथ… मासूम ने रो-रोकर नानी को बताई आप बीती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Fire News
Raipur Fire News : भीषण आग से 4 दुकानें खाक, 13 दमकलों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Raipur Fire News :प्रशासन ने नुकसान का आकलन…

LIC Bima Sakhi Yojana : महिलाओं के लिए कमाई का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 7,000
LIC Bima Sakhi Yojana : महिलाओं के लिए कमाई का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 7,000

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के…

Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking  : 15 साल के वैभव की रॉकेट एंट्री, T20 रैंकिंग के टॉप-50 में पहुंचे
Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking  : 15 साल के वैभव की रॉकेट एंट्री, T20 रैंकिंग के टॉप-50 में पहुंचे

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav…

Liver Health
Liver Health : लिवर को स्वस्थ रखने में लोग कर रहे हैं बड़ी अनदेखी, डॉक्टर ने बताया किस बीमारी से बचाव है सबसे जरूरी

सीजी भास्कर, 29 जुलाई : आजकल लिवर को…

Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य
Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान धान (Agristack…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?