CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कानपुर पुलिस की किरकिरी, हेयर ट्रांसप्लांट कांड की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने किया सरेंडर

कानपुर पुलिस की किरकिरी, हेयर ट्रांसप्लांट कांड की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने किया सरेंडर

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मई। कानपुर के चर्चित हेयर ट्रांसप्लांट केस में फरार डॉ अनुष्का तिवारी पिछले 18 दिनों से फरार थी, लेकिन इससे पहले पुलिस उसे गिरफ्तार करती, डॉ अनुष्का कोर्ट में हाजिर हो गयी। जिसके बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल कोर्ट ने डॉ अनुष्का को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Contents
  • ये है मामला
  • पति के साथ फरार थी अनुष्का
  • बीडीएस की डिग्री पर ट्रांसप्लांट का खेल
  • इसलिए किया सरेंडर
  • 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Bihar Newsयहां बता दें कि हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर दो इंजीनियरों की जान लेने की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने सोमवार को एडीजी कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जबकि पुलिस उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी।


ये है मामला

डॉ अनुष्का ने अपने केशवपुरम स्थित क्लिनिक में दिलीप दुबे का हेयर ट्रांसप्लांट 13 मार्च 2025 को और मयंक कटियार का 18 नवंबर 2024 को किया था।

ट्रांसप्लांट के कुछ घंटों बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई. चेहरों पर सूजन और असहनीय दर्द के बाद 24 घंटे में ही दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई। दिलीप की मौत 15 मार्च 2025 को रीजेंसी अस्पताल में और मयंक की 19 नवंबर 2024 को हुई. जिसके बाद हड़कम्प मच गया था।

पति के साथ फरार थी अनुष्का

दिलीप की पत्नी जया त्रिपाठी ने 8 मई 2025 को रावतपुर थाने में अनुष्का के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मयंक के परिजनों की शिकायत अभी दर्ज नहीं हुई है। अनुष्का 15 मई से अपने पति सौरभ तिवारी के साथ फरार थी। पुलिस ने उनकी लोकेशन रोहतक और पानीपत में ट्रेस की, लेकिन वो बार-बार नंबर बदलकर बचती रही।

बीडीएस की डिग्री पर ट्रांसप्लांट का खेल

घटना के बाद जांच में खुलासा हुआ कि अनुष्का के पास केवल बीडीएस डिग्री है और हेयर ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी डर्मेटोलॉजी या प्लास्टिक सर्जरी की योग्यता नहीं थी। यही नहीं बिना प्रशिक्षित स्टाफ के 40-50 हजार रुपये में सर्जरी की, जो बाकी जगह लाखों में होती है। अनुष्का ने दावा किया था कि सर्जरी उनके क्लिनिक में नहीं हुई, लेकिन सर्विलांस और गवाहों ने उनके दावे को झूठा साबित किया।

इसलिए किया सरेंडर

अनुष्का ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, जिसकी सुनवाई 2 जून को होनी थी। उधर पुलिस के दबाव और जमानत खारिज होने की आशंका में उन्होंने सरेंडर किया।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में

इस मामले में डीजीसी क्राइम दिलीप अवस्थी ने कहा कि अनुष्का तिवारी ने अपनी स्किल से हटकर के हेयर ट्रांसप्लांट किया।

उस संबंध में मुकदमा दर्ज है, जिसमें समस्त साक्ष्म पुलिस ने इकट्ठे किए हैं। अनुष्का तिवारी ने पहले जिला सत्र न्यायालय में एंटीसिपेट्री बेल डाली थी, लेकिन उसमें उनको अभी राहत नहीं मिली है। उसमें 2 जून की डेट है, फिर आज सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, उनको जेल भेज दिया गया है और 14 दिन की रिमांड पर जेल गई है, 6 जून को उनकी डेट पड़ी है।

उसने जहर खा लिया…’ सुनते ही दौड़ी गर्लफ्रेंड, हॉस्पिटल में लिपटकर रोई, फिर प्रेमी ने बेड से उठकर मांग में भरा सिंदूर
Bihar Assembly Election 2025 : JDU में उम्मदीवारों के नाम हुए फाइनल! जानें पार्टी किन चेहरों पर लगा सकती है दांव
SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत
सावधान..! ठगों ने खोजा नया तरीका, Work From Home के नाम पर महिला को 11.18 लाख की चपत
पश्चिम बंगाल: फेक कॉल सेंटर, विदेशी नागरिकों से ठगी… ट्रॉली बैग में छिपाए हुए थे करोड़ों रुपये, ऐसे हुआ पर्दाफाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?