CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले मासूम बेटी को पिलाया, फिर मां ने खुद पी लिया जहर, हैरान कर देगी ये घटना की वजह

पहले मासूम बेटी को पिलाया, फिर मां ने खुद पी लिया जहर, हैरान कर देगी ये घटना की वजह

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। एक आम कारोबारी की पत्नी ने पहले अपनी छह साल की बेटी को जहर खिलाया और फिर खुद भी वही जहर सेवन कर सुसाइड का प्रयास किया। इससे दोनों मां-बेटी की हालत खराब होने लगी।

Contents
  • पांच दिन पहले भी आया था इसी तरह का केस
  • आर्थिक तंगी हो सकती है घटना की वजह

जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को लालगंज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मां को तो छुट्टी दे दी, लेकिन मासूम बच्ची की हालत नाजुक होने की वजह से उसे पहले मेडिकल कॉलेज और फिर यहां से प्रयागराज के लिए रैफर कर दिया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का है।

घटना के वक्त आम कारोबारी आम की खेप लेकर बिक्री के लिए बनारस गया हुआ था। पुलिस की पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि वह आम के बागीचे खरीद कर आम की फसल दूसरे शहरों में ले जाकर बेचता है। सोमवार को भी वह एक बगीचे में से आम की खेप लेकर बिक्री के लिए बनारस गया था।

रास्ते में उसकी पत्नी का फोन आया और उनके बीच कुछ बातचीत हुई थी। इसके थोड़ी ही देर बाद उन्हें सूचना मिली कि पत्नी ने जहर खा लिया है।

पांच दिन पहले भी आया था इसी तरह का केस

बता दें कि अभी पांच दिन पहले भी देवघाट में इसी तरह की एक घटना हुई थी। यह सई नदी के पुल से एक मां ने अपनी 14 महीने की बेटी को नीचे फेंक दिया था। पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि यह नया मामला सामने आ गया।

पुलिस के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बावली में रहने वाले अमित सिंह ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है। बताया कि वह अपनी पत्नी कल्पना और छह साल की बेटी मोहिनी के साथ रहते हैं।

आर्थिक तंगी हो सकती है घटना की वजह

सोमवार को वह अपने व्यापार के सिलसिले में बनारस गए थे. रास्ते में उनकी पत्नी ने फोन किया था। थोड़ी देर बात भी हुई और इसके बाद उनकी पत्नी ने बेटी को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया है।

उन्होंने बताया कि आम की फसल पर छिड़काव के लिए उनके घर में हमेशा कीटनाशक दवा की सीसी पड़ी रहती है। उनकी पत्नी ने यही कीटनाशक पी लिया है।

पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है। हालांकि प्राथमिक जांच में घटना की वजह आर्थिक तंगी के रूप में सामने आई है।

CM भाषण में अचानक गुल हुई बिजली, बोले – ऐसे वक्त पर पता चलता है, अपने हाथ में क्या है… देखिए विडियो
Bharatmala Compensation Scam : फर्जी नामांतरण के आरोपों से मचा हड़कंप
रायपुर दक्षिण उप चुनाव : वोटिंग के दौरान आपस में भिड़ नारेबाजी करने लगे BJP और Congress कार्यकर्ता, देखें वीडियो…
‘संसाधन की कमी से लेकर युवा पीढ़ी को जोड़ने तक’, नए महासचिव एमए बेबी के सामने है ये पांच चुनौतियां
ACB की बड़ी कार्रवाई, BEO और प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?