CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोरबा: शादी न कराने से नाराज बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की, कोर्ट से उम्रकैद की सजा..

कोरबा: शादी न कराने से नाराज बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की, कोर्ट से उम्रकैद की सजा..

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर,28 मई

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने बेटे ने शादी न कराने के विवाद में अपने ही पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला। आरोपी ने पिता से शादी कराने की बात की। उसने कहा कि वह कब तक घर का काम करता रहेगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में अशोक ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।इसके बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर गली में चिल्लाता हुआ निकला और कहने लगा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। अब इस मामले में कोर्ट ने दोषी बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह बालको थाना क्षेत्र के ग्राम दोंदरो की है। यह घटना 16 जून 2024 की रात की है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अजय केवट (30 वर्ष) अपने पिता दिलचंद केवट (55 वर्ष) के साथ ग्राम दोंदरो में रहता था। अजय अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी थी और वे अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते थे। अजय और उसके पिता दिलचंद साथ में ही रहते थे। दिलचंद खेती और मजदूरी करके घर चलाते थे, जबकि अजय घर की साफ-सफाई और दोनों के खाने-पीने का काम संभालता था।

शादी को लेकर नहीं बन पा रही थी बात

बताया गया है कि अजय लंबे समय से अपनी शादी को लेकर परेशान था। वह चाहता था कि उसके पिता उसकी शादी करवाएं, लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बन पा रही थी। इसको लेकर वह भीतर ही भीतर कुंठित हो गया था।

घटना वाली रात दोनों ने खाना खाया और फिर अपने-अपने बिस्तर पर लेट गए। उसी दौरान अजय ने अपने पिता से कहा, आखिर कब तक मैं आपके लिए खाना बनाता रहूंगा और घर का काम करता रहूंगा? मेरी शादी क्यों नहीं कराते? शादी नहीं होने से मैं बहुत परेशान हूं। आप मेरी शादी करा दीजिए बस।

विवाद के बाद गुस्से में पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला

इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में अजय ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दिलचंद की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद कुल्हाड़ी लेकर चिल्लाता हुआ बोला-मैंने पिता की हत्या कर दी

हत्या को अंजाम देने के बाद अजय खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर गली में चिल्लाता हुआ निकला और कहने लगा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। इसके बाद वह गांव के पास स्थित एक स्कूल में जाकर छिप गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अजय को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले की सुनवाई कोरबा कोर्ट में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत में हुई। शासकीय अभिभाषक कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत में पेश किए गए सबूतों के आधार पर अशोक को दोषी पाया गया। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

Women Commando Training Amaleshwar : 125 महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
India Pak News: बाड़मेर में रेड अलर्ट के बाद DM टीना डाबी की बड़ी अपील- ‘सभी अपने घर जाएं, किसी को…’
Bilaspur High Court Judgment : रिश्ता टूटा तो नहीं बन जाता अपराध, सहमति से चले लंबे संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता: हाई कोर्ट
Burial Dispute : नारायणपुर में शव दफनाने को लेकर फिर भड़का विवाद, ग्रामीणों ने परंपरागत अंतिम संस्कार की उठाई मांग
Bastar Surrendered Naxalites Rehabilitation : बस्तर में बदल रही तस्वीर…आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों की नई जिंदगी की शुरुआत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?