CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एनकाउंटर से पहले बसवाराजू का संगठन को अंतिम संदेश: “मेरे बाद किसी युवा को देना नेतृत्व”, बस्तर IG बोले- अब नहीं बन पाएगा कोई नया लीडर

एनकाउंटर से पहले बसवाराजू का संगठन को अंतिम संदेश: “मेरे बाद किसी युवा को देना नेतृत्व”, बस्तर IG बोले- अब नहीं बन पाएगा कोई नया लीडर

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर,28 मई

मेरे बारे में आप लोग चिंता मत करना। मैं ज्यादा से ज्यादा और दो या तीन साल जिम्मेदारी को निभा सकता हूं। युवा नेतृत्व पर आप लोग ध्यान देना। ये एनकाउंटर में मारे गए 10 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली बसवा राजू का संगठन के नाम अंतिम संदेश था।बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद दक्षिण बस्तर सब जोनल के प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें बसवा राजू के संगठन के नाम अंतिम संदेश का जिक्र किया है।

वहीं, बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद अब नक्सल संगठन का महासचिव पद अब खाली हो गया है। ये तय है कि ये पद आंध्रप्रदेश या फिर तेलंगाना के किसी नक्सली लीडर को दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ से सिर्फ हिड़मा उम्मीदवार है।बस्तर आईजी पी सुंदरराज की माने तो बसवाराजू के एनकाउंटर के बाद संगठन में कोई नया नेता उभर नहीं पाएगा। बचे हुए नक्सली कमांडरों के पास अब सिर्फ दो विकल्प हैं सरेंडर करें या फिर मारे जाएं।पत्र में लिखा है कि अप्रैल और मई के महीने में पुलिस के बड़े अभियानों का नक्सल संगठन को अंदेशा था। इसलिए बसवा राजू को किसी सुरक्षित जगह में शिफ्ट करने का प्लान किया गया था।

दरअसल 21 मई को दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव के DRG जवानों ने अबूझमाड़ में बसवा राजू समेत 28 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। जवान बसवा राजू समेत 27 नक्सलियों के शव लेकर जिला मुख्यालय लौटे थे, जबकि एक शव नक्सली अपने साथ ले गए। देश में पहली बार इस कैडर के नक्सली का एनकाउंटर किया गया है।

बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन का महासचिव पद अब खाली हो गया है। फिलहाल भूपति (60) और थिप्पारी तिरुपति (64) पर नक्सल संगठन विचार कर सकता है। ये दोनों पोलित ब्यूरो सदस्य हैं। नक्सल संगठन में सबसे उम्र दराज भी हैं। नक्सल संगठन इन दोनों में से किसी एक को कमान सौंप सकता है।बस्तर से सिर्फ माड़वी हिड़मा ही CCM है। अगर बसवा राजू के अंतिम संदेश पर नक्सली विचार करें तो 50 से 55 साल के किसी सेंट्रल कमेटी सदस्य को पोलित ब्यूरो में शामिल कर उसे जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Job News : छत्तीसगढ़ में राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) में 75 पदों पर निकली भर्ती ✅ तीन दिन के भीतर ऐसे करें आनलाईन आवेदन
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर
7 मई की ‘वॉर मॉक ड्रिल’ से पहले गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक, सायरन-ब्लैकआउट-नागरिक प्रशिक्षण पर चर्चा
Missing rice miller recovered : दुर्ग के राइस मिलर का शव शिवनाथ नदी से बरामद
Bhilai सूर्या TI मॉल से 60 लाख की ठगी में महिला समेत 4 गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?