CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Monsoon : छत्तीसगढ़ में समय से 12 दिन पहले मानसून की एंट्री, इन जिलों में झमाझम बारिश

CG Monsoon : छत्तीसगढ़ में समय से 12 दिन पहले मानसून की एंट्री, इन जिलों में झमाझम बारिश

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share
CG Monsoon
CG Monsoon

सीजी भास्कर, 28 मई : देश के 17 राज्यों में मानसून (CG Monsoon) की एंट्री हो चुकी है। बुधवार को मानसून समय से 12 दिन पहले छत्तीसगढ़ और 13 दिन पहले ओडिशा पहुंचा। दोनों राज्यों के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ में नौतपे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 ने 12 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। आमतौर पर 8 जून के आसपास आने वाला मानसून इस बार 28 मई को दंतेवाड़ा को पार कर चुका है, जिसकी पुष्टि मौसम विभाग ने की है। 29 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मानसून (CG Monsoon) ने महाराष्ट्र के रास्ते दंतेवाड़ा जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया है। वर्तमान में, मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, दंतेवाड़ा, रायगढ़ा, अगरतला और गोलपारा तक पहुंच चुकी है। बस्तर संभाग पहले ही मानसून की पहली बारिश से तर हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में नौतपे (CG Monsoon) के दौरान पिछले पांच दिनों में लगभग 2,840 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो मई में होने वाली सामान्य वर्षा से लगभग छह गुना अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, मई में सामान्य बारिश का औसत 430 से 450 मिलीमीटर के बीच होता है, लेकिन इस बार बारिश की मात्रा काफी अधिक रही है।

मंगलवार को रायपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कोरबा जिले में बिजली गिरने से एक 8वीं कक्षा के छात्र और एक महिला की जान चली गई। वहीं, अंबिकापुर में तेज बारिश के कारण नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश के कारण तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। आज प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajnandgaon Manpur Road Construction : 18 महीने में होगा पूरा, इस मानसून भी झेलनी पड़ेगी परेशानी
Flood Rescue Operation in Kanker : ग्रामीणों की सांसें अटकीं… फिर ऐसे बचाई गई जान
Chhattisgarh Education News: दुर्ग समेत 5 जिलों के स्कूलों में शिक्षकों की पढ़ाई की जांच, मिलेगा लाल-हरा फीडबैक
Illegal Opium Farming: दुर्ग में मक्के की फसल के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज
Padma Shri Dr Budhri Tati : 15 साल की उम्र में घर छोड़ा, 555 गांवों तक पहुंचकर हजारों बेटियों की जिंदगी बदली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : आरोपी की निशानदेही…

Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब

सूरजपुर नगर पालिका परिषद की बैठक (Surajpur Nagar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?