CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यू-ट्यूब सर्च हिस्ट्री से पकड़ा गया किलर:इंजीनियर ने टीचर-पत्नी की हत्या से पहले क्राइम स्टोरीज देखी, फिर बोलेरो से कुचला

यू-ट्यूब सर्च हिस्ट्री से पकड़ा गया किलर:इंजीनियर ने टीचर-पत्नी की हत्या से पहले क्राइम स्टोरीज देखी, फिर बोलेरो से कुचला

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई |

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक टीचर की मौत के खुलासे में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने टीचर के पति जो बिजली विभाग में इंजीनियर है उसे और एक साथी को गिरफ्तार किया है। पति की गिरफ्तारी यू-ट्यूब और गूगल सर्च हिस्ट्री से हुई है।

जांच में यह भी पता चला कि उसने मर्डर के लिए 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी। साथ ही मर्डर की प्लानिंग और सबूत मिटाने के लिए 150 से ज्यादा क्राइम स्टोरीज के एपिसोड उसके पति ने देखे। मोबाइल लोकेशन से बचने का भी उसने तरीका निकाला था।

इतना ही नहीं, उसने घटना को एक्सीडेंट का भी रूप दिया था। हालांकि महिला के परिजन ने कहा कि, ये हादसा नहीं हत्या है। इसके बाद जांच फिर से हुई और फिर कैसे आरोपी तक पुलिस पहुंची जानिए सिलसिलेवार पूरी वारदात:-

पुलिस को लगा एक्सीडेंट, परिवार की जिद ने खोले राज

पूरी घटना 22 मार्च 2025 की शाम 4.15 बजे की है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के मानपुर रोड स्थित बजरंग बली मंदिर के पास दो स्कूटी सवार महिलाएं सड़क पर गिरी हुई मिली थी। जिसमें शिक्षिका बरखा वासनिक की मौत हो गई थी। जबकि पीछे बैठी मथुरा मंडावी गंभीर रूप से घायल थी।

घटना के बाद दल्लीराजहरा थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू हुई। प्रथम दृष्टया यह हादसा ही लगा। फिर मृतिका की बहन प्रियंका डाहार ने एसपी, आईजी से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए। जब पुलिस ने मामले की हत्या की एंगल से जांच शुरू की तो सच सामने आया।

एक शख्स टीचर की छुट्टी की जानकारी ले रहा था

परिजन भी अपने स्तर पर हादसे की जांच कर रहे थे। बरखा वासनिक शेरपार हाईस्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थीं। वहीं बच्चों से पूछताछ में पता चला कि, घटना वाले दिन एक सफेद बोलेरो कार में सवार एक व्यक्ति लगातार आसपास था।

उसने बरखा मैडम की छुट्टी का समय भी बच्चों से पूछा था। बच्चों से जब बरखा के पति की तस्वीर दिखाई गई तो बच्चों ने भी फोटो को पहचान लिया। इससे बरखा के भाई-बहन का शक गहराया और उन्होंने पुलिस से इसकी जांच की मांग की। यही शक बाद में पुलिस जांच की अहम कड़ी बना।

हत्या की साजिश से पहले देखे 150 से ज्यादा क्राइम पेट्रोल एपिसोड

आरोपी पति का नाम शीशपाल वासनिक है जो भिलाई-3 में विद्युत विभाग में इंजीनियर है। पूछताछ में पता चला कि, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बना हुआ था और तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही थी, लेकिन कानूनी रूप से तलाक नहीं हो पाया।

इसी दौरान शीशपाल ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और इसके लिए 150 से ज्यादा क्राइम स्टोरीज देखी। हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस जांच से बचने के तरीकों के लिए भी उसने यूट्यूब पर इससे जुड़े वीडियो खंगाले।

60 हजार में की पत्नी की हत्या की डील, मोबाइल से रची लोकेशन की साजिश

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपी शीशपाल वासनिक ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए सुपारी दी थी। उसने सुपेला भिलाई निवासी कयामुद्दीन (24 साल) से 60 हजार रुपए में सौदा किया था।

इतना ही नहीं, हत्या को अंजाम देने से एक दिन पहले उसने शातिर तरीका भी अजमाया। 21 मार्च की रात उसने अपना एक मोबाइल ऑफिस के स्वीपर राहुल रात्रे को दे दिया। साथ ही कुछ कॉन्टैक्ट नंबर भी दिए।

स्वीपर राहुल रात्रे को उसने कहा कि, 22 मार्च को तय समय पर अलग-अलग नंबर पर हाय-हेलो जैसे कॉल किए जाएं। इससे उसकी लोकेशन दुर्ग में ही ट्रेस होगी। जिससे पुलिस गुमराह हो और लगे कि पति दुर्ग में ही है।

ड्राइवर को भी दी गई थी कॉल करने की जिम्मेदारी

22 मार्च को दोपहर 12 बजे के बाद आरोपी शीशपाल वासनिक ने अपना एक और मोबाइल ड्राइवर को दे दिया। साथ ही कॉल लिस्ट देकर उसे भी अलग-अलग लोकेशन पर जाकर मोबाइल से कॉल करने कहा। इससे आरोपी शीशपाल की दोनों मोबाइल की लोकेशन दुर्ग में ही दिखाई देने लगी। आरोपी को लगा कि इससे वह पुलिस की जांच से बच जाएगा।

स्कूटी को मारी टक्कर, गिरते ही रॉड से कर दी हत्या

22 मार्च की सुबह शीशपाल वासनिक अपने साथी कयामुद्दीन के साथ रेकी करने लगा। बिना नंबर प्लेट वाले बोलेरो वाहन से दोनों निकले। काफी रेकी के बाद बजरंग बली मंदिर के पास मोड़ को घटनास्थल के रूप में चुना गया।

जैसे ही बरखा वासनिक की स्कूटी बोलेरो को ओवरटेक कर रही थी, शीशपाल ने कयामुद्दीन को टक्कर मारने का इशारा किया। स्कूटी से बरखा और उसकी एक सहेली टक्कर लगने से गिर गए।

बताया जा रहा है कि, गिरते ही शीशपाल ने बोलेरो से उतर लोहे की रॉड से पत्नी के सिर और पीठ पर कई वार भी किए। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

दहेज को लेकर बढ़ा विवाद

मृतिका बरखा वासनिक की बहन प्रियंका डाहार ने बताया कि बरखा और शीशपाल का विवाह 28 अप्रैल 2016 को हुआ था। शादी के अगले ही दिन से शीशपाल ने 4 लाख रुपए दहेज न मिलने को लेकर विवाद शुरू कर दिया था।

पहले चरण में 70 हजार रुपए दिए भी गए थे। कुछ समय तक दोनों दल्लीराजहरा में साथ रहे, लेकिन वहां भी बरखा के साथ मारपीट होती रही। इस मारपीट की शिकायत की प्रति बरखा की बहन ने उपलब्ध कराई है।

बच्चे हो गए बेसहारा, आरोपियों ने मासूमों से मां भी छीन ली

बरखा वासनिक के भाई शुभम कुटारे ने बताया कि बरखा के दो छोटे बच्चे हैं, जो इस समय नया आमापारा दुर्ग में अपनी नानी के साथ रह रहे हैं। बेटा अरियांश पहली कक्षा में और बेटी नव्या दूसरी कक्षा में पढ़ रही हैं। शुभम ने भावुक होते हुए कहा कि बच्चों को कभी पिता का स्नेह नहीं मिला। अब उनकी मां भी उनसे छिन गई।

बोलेरो, मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद

दल्लीराजहरा की सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि, आरोपी शीशपाल वासनिक और कयामुद्दीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी, लोहे की रॉड, मोबाइल नंबरों की लिस्ट और दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इन सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

Chhattisgarh High Court Reversed : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, छत्तीसगढ़ से संबंधित हाईकोर्ट के फैसले को पलटा गया
Vaishali Nagar Development Works: विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से 24.29 करोड़ की मंजूरी, वैशाली नगर की सड़कों का होगा कायाकल्प
School से लौट रही बच्ची किडनैप, रेप, पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
Prakash Industries Champa Accident : धधकती भट्टी से निकला मौत का लावा, बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे 6 कर्मचारी!
दिल्ली में केबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड से दुर्ग के मनीष पारख को किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jamul Police Action : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Jamul Police Action : जामुल में अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, 242 पौवा शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के जामुल क्षेत्र में पुलिस और…

Patharia Mine Tragedy : कोल्ड ड्रिंक की बोतल बनी काल,13 वर्षीय बालक की मौत

सीजी भास्कर, 12 जून। दुर्ग जिले के नंदिनी…

Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker : 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जून। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर…

Durg Police Action
Durg Police Action : अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी पर कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब और नकदी जब्त

Durg Police Action : दुर्ग जिले के बोरी…

Thailand Princess : तीन साल की लंबी जंग के बाद थम गई सांसें, दुनिया भर में क्यों याद की जा रही हैं राजकुमारी

सीजी भास्कर, 12 जून। गुरुवार शाम थाईलैंड से…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Plastic Factory Fire : कंवल प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग से मचा हड़कंप, धमाकों की गूंज से दहला रायपुर

30/04/2026
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई के इस मार्ग से यात्रा करने वाले सावधान….रिसाली रेलवे फाटक आज और कल रहेगा बंद

30/11/2024
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई के हास्पीटल में मृतका के गले से 70 हजार के सोने की चैन गायब, परिजनों ने कराई FIR, जांच में जुटी पुलिस

01/02/2025
Sainik School Controversy
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Sainik School Controversy : सैनिक स्कूल विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, भाजपा के बाद अब कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डीईओ का पुतला दहन

08/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?