CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान से उतनी ही नफरत, जितनी RSS से… कहां की डिप्टी मेयर की पोस्ट पर मच गया बवाल, जमकर हो रहा विरोध-प्रदर्शन

पाकिस्तान से उतनी ही नफरत, जितनी RSS से… कहां की डिप्टी मेयर की पोस्ट पर मच गया बवाल, जमकर हो रहा विरोध-प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
01/06/2025
Share

सीजी भास्कर 1 जून आरएसएस को लेकर बिहार की एक डिप्टी मेयर के बयान के बाद बवाल मच गया. दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने करीब 4 दिन पहले अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, “हम लोग हिंदू भाई से उतनी ही स्नेह रखते है जितनी मुस्लिम भाई से, हम लोग पाकिस्तान से उतनी ही नफरत करते हैं जितनी आरएसएस से क्योंकि दोनों 2 नेशन थ्योरी के समर्थक रहे हैं.” लेकिन उनके इस पोस्ट पर वहां बवाल हो गया और प्रदर्शनकारी निगम के ऑफिस में ही हंगामा करने लगे. बाद में डिप्टी मेयर को माफी मांगनी पड़ी.

डिप्टी मेयर नाजिया हसन का कथित आपत्तिजनक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब इस पोस्ट के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आरोप-प्रत्यारोप के बीच आखिरकार बीजेपी और आरएसएस समर्थित लोगों ने दरभंगा नगर निगम में पहले डिप्टी मेयर नाजिया हसन के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया.पुतला जलाने के बाद ऑफिस में घुसने की कोशिशनाजिया के खिलाफ जब प्रदर्शन किया जा रहा था तब वह नगर निगम के अपने ऑफिस में ही बैठी थीं. पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी डिप्टी मेयर नाजिया के चेंबर तक जबरन घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण लोग अंदर नहीं पहुंच सके. इस वजह से लोगों का गुस्सा और भड़क गया.इसके बाद वहां मौजूद महिला और पुरुष प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी मेयर नाजिया हसन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दफ्तर में लगे नेमप्लेट उखाड़ दिया.

लोग उनके ऑफिस के बाहर तोड़फोड़ करने लगे. हालांकि मौके पर उपस्थित पुलिस ने तुरंत रोकने की कोशिश भी की.दबाव में डिप्टी मेयर को मांगनी पड़ी माफीमामला उग्र होता देख कई थाने की पुलिस दल बल के साथ सदर SDPO अमित कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई. उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला. डिप्टी मेयर से पूरे मामले पर माफी मांगने का प्रस्ताव रखा गया, इस पर नाजिया हसन ने तत्काल अपने इस पोस्ट के लिए माफी तो मांग ली.लेकिन मीडिया से बात करते हुए नाजिया हसन ने कहा कि अभी जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली बात है, सरकार उन्हीं की, प्रशासन भी उनका.

नाजिया ने प्रशासन से समय पर मदद नहीं मिलने का आरोप लगाते कहा कि उन्हें प्रशासन के दबाव में माफी मांगनी पड़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बात से किसी को कोई आपत्ति थी तो वे उनसे बात करते या फिर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते लेकिन यह सब नहीं हुआ लोग सीधे उनके खिलाफ हमलावर ही हो गए.लिखित शिकायत हुई तो जांच करेंगेः SDPOदूसरी ओर, बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों ने साफ किया कि नाजिया के पाकिस्तान के साथ रिश्ते हैं और पाकिस्तानी खुफिया संगठन ISI से मोटी रकम लेकर उन्होंने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ताकि समाज मे अशांति फैले. प्रदर्शनकारी ने यह मांग भी रखी कि नाजिया हसन को इस पोस्ट के लिए डिप्टी मेयर पद से बर्खास्त भी किया जाए, साथ ही उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज हो, सिर्फ माफी मांगने से काम नही चलने वाला. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगे चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

इस बीच सदर SDPO अमित कुमार ने बताया कि डिप्टी मेयर के एक आपत्तिजनक पोस्ट पर बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों की नाराजगी थी, इस वजह से यहां पर कुछ लोगों ने हंगामा किया गया. फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से बात की गई. डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने अपने पोस्ट पर लोगो से माफी मांग ली है. तत्काल मामला शांत दिख रहा है अगर कोई लिखित शिकायत करता है तो आगे फिर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस में टिकट घोषणा बाद जमकर हंगामा, कार्यकर्ता खुले तौर पर सीनियर नेताओं पर टिकट बेचने का लगा रहे आरोप, एक पूर्व विधायक ने कहा – “जरा, ठहर जाओ घोषणा बाद करूंगा धमाका”
देखिए Video : पूर्व CM Bhupesh Baghel के घर CBI रेड, पंजाब तक हलचल तेज, Singhdev बोले -“निंदनीय” समर्थकों का जमावड़ा, भूपेश देवेंद्र अभिषेक ध्रुव सहित बर्खास्त सिपाही नकुल-सहदेव के ठिकानों पर जांच, घर हुआ सील
डोटासरा की कुर्सी खतरे में, इसलिए कर रहे साजिश’, विधानसभा में हंगामे के बाद बोले मंत्री जोगाराम पटेल; बताया ‘पलटू राम’
Municipal Poll Turnout : महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी — वोटों की गिनती कल, कई जगहों पर भारी भीड़
स्कूटी को मिनी बार बना डाला, “पार्टी ऑन व्हील्स” की थी तैयारी, शराबी सुपरमैन का देखिए विडियो – पकड़ा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

Jeevamrit Model Farm : जीपीएम की 160 पंचायतों में तैयार हुए जीवामृत मॉडल फार्म, जैविक खेती को बढ़ावा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले…

Teacher Protest : TET अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में टीईटी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?