CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटी के लिए दूल्हा ढूंढने निकली मां, खुद बन गई उसी की दुल्हन! शाहजहांपुर में अजब-गजब शादी

बेटी के लिए दूल्हा ढूंढने निकली मां, खुद बन गई उसी की दुल्हन! शाहजहांपुर में अजब-गजब शादी

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर 5 जून उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शादी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है. कारण है इस शादी की फिल्मी कहानी. दरअसल, एक विधवा महिला अपनी बेटी के लिए दूल्दा तलाश रही थी. कई रिश्ते देखे, लेकिन कहीं बात न बनी. महिला चाहती थी कि उसकी बेटी के लिए एक परफेक्ट दूल्हा मिले. एक घर पर जाकर उसकी यह तलाश खत्म हुई. यहां एक युवक उस महिला को अपनी बेटी के लिए भा गया. बात बनी तो महिला ने युवक का फोन नंबर लिया.

फिर दोनों में बात होने लगी. लेकिन यहां तो कुछ और ही खिचड़ी पकने लगी. सास को अपने होने वाले दामाद से ही प्यार हो गया.सास ने एक रोज होने वाले दामाद से पूछ ही लिया- क्या तुम मुझसे शादी करोगे? दामाद ने भी बिना देर किए उसे हां कह दिया. जैसे ही असली दुल्हन को यह बात पता चली तो वो दंग रह गई. उसने जो कदम उठाया, उससे हर कोई दंग रह गया.मामला बंडा के देवकली अंतर्गत रंमस्तपुर क्षेत्र का है. यहं एक महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो गया था. तभी से वह अपनी बेटी के साथ रह रही थी.

बेटी शादी के लायक हुई तो महिला ने उसके लिए योग्य वर की तलाश में थी. कई जगह पर उसने लड़के देखे लेकिन बात नहीं बनी. इसी सिलसिले में महिला शाहजहांपुर के पास एक गांव में रिश्ते के लिए गई थी, जहां एक युवक उसे अपनी बेटी के लिए सही लगा.सास ने किया दामाद को प्रपोजमहिला ने उस युवक से बेटी का रिश्ता तय कर दिया. इसके बाद महिला ने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया और फिर दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी. पहले दोनों दोस्त बने और फिर एक-दूसरे को दिल दे बैठे.

इसके बाद महिला ने युवक से शादी की बात की और युवक ने भी हामी भर दी. इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को पूरी बात बताई.सास-दामाद ने कर ली शादीबेटी ने भी मां की भावनाओं को समझते हुए साथ देने का फैसला किया. बेटी ने खुद अपनी मां को इस रिश्ते और विवाह के लिए प्रेरित किया.

इसके बाद करीब चार दिन पहले दोनों ने शाहजहांपुर के एक मंदिर में वरमाला डालकर विवाह कर लिया. वहीं जब शादी करके महिला गांव पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया. कोई यह मानने को तैयार नहीं था कि बेटी की शादी के लिए निकली महिला खुद दुल्हन बनकर लौटी. यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं, दूल्हा-दुल्हन इस शादी से बेहद खुश हैं.

Gold Trading Fraud : गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर रिटायर्ड कर्नल से 41.45 लाख की ठगी…दो गिरफ्तार…
नशे में कार ड्राइवर ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर फिर डिवाइडर से टकराई कार
भड़के CM साय, दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह को दिया कंधा, कहा – “इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा भारत”
Maoist Surrender Devji: नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण पर विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा– नक्सलियों की कमर टूट चुकी है
Mainpat Festival CM Sai : मैनपाट की वादियों से बदला विकास का संदेश, सीएम साय का बड़ा ऐलान, हर साल होगा महोत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

Sakti Civil Surgeon Arrested
Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले में…

Road Safety Initiative
Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Sheetla Mata
Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

अहिवारा में गुरुवार को सुबह से ही धार्मिक…

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?