CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बच्चों के प्रति क्रूरता को लेकर सख्त हुआ बाल अधिकार संरक्षण आयोग, SP को लिखा पत्र…

बच्चों के प्रति क्रूरता को लेकर सख्त हुआ बाल अधिकार संरक्षण आयोग, SP को लिखा पत्र…

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share
Child Rights Protection Commission
Child Rights Protection Commission

सीजी भास्कर, 06 जून। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (Child Rights Protection Commission) ने बालोद जिले में एक नाबालिग बालिका के साथ हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 (बच्चों के प्रति क्रूरता) को पुलिस द्वारा अभियोग पत्र में शामिल न किए जाने पर नाराज़गी जताई है और इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बालोद को 2 जून 2025 को सख्त पत्र जारी किया है।

मामला (Child Rights Protection Commission) एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसमें एक महिला और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। आयोग की सुनवाई में यह तथ्य सामने आया कि घटना के दौरान आरोपी ने नाबालिग बच्ची को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई और चक्कर व धुंधलापन जैसे लक्षण शुरू हो गए।

छत्तीसगढ़ बाल कल्याण समिति द्वारा इस मामले में पुलिस को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके चालान पेश करते समय इस धारा को शामिल नहीं किया गया। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डॉ. शर्मा ने अभियोग पत्र में उक्त धारा को जोड़ते हुए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रकरण को क्रमांक 1297/25 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर आयोग (Child Rights Protection Commission) ने इसकी समीक्षा शुरू कर दी है।

डॉ. शर्मा ने स्पष्ट कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग बच्चों के हितों की रक्षा हेतु पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है! यह सख्त रुख न केवल कानून व्यवस्था को बच्चों के हित में संवेदनशील बनाने का प्रयास है, बल्कि राज्य में बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा को रोकने की दिशा में एक ठोस कदम भी है।

Raipur Police Anti-Drug Drive : राजधानी में पैदल पेट्रोलिंग से बदली तस्वीर, नशे और अराजकता पर सीधा प्रहार
Cold Wave Raipur: ठंडी हवा ने बदला प्रदेश का मिज़ाज, रायपुर में पारा गिरा, 10 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी
Car Accident Chhattisgarh : तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो की मौत, चार घायल
CG Dhan Kharidi : अब तक 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान की खरीदी, किसानों को 7,771 करोड़ का भुगतान
PDS RICE : गरीबों के हक का निवाला पहुंच रहा धनाढ्य व्यापारियों के यहां…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Narendra Modi Cabinet Reshuffle
Narendra Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, युवा चेहरों को मिल सकता है मौका!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में संभावित फेरबदल…

America Data Leak : अमेरिका में 15 करोड़ लोगों का डेटा लीक होने का दावा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत पहचान दस्तावेज डार्क वेब पर बिकने की खबर

अमेरिका में बड़े पैमाने पर डेटा लीक का…

Raigarh Police Arrest
Raigarh Police Arrest : पानी के छींटे पर विवाद, युवक पर दो बार फायरिंग कर भागा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने ग्वालियर से दबोचा

सड़क पर बारिश के पानी के छींटे पड़ने…

Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर
Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर

सीजी भास्कर, 03 सितंबर :  करेले की खेती…

Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता
Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

बांगो बांध का गेट (Bango Dam Gate Opening)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?