CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BEO Suspended : अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची में बरती लापरवाही, बीईओ निलंबित

BEO Suspended : अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची में बरती लापरवाही, बीईओ निलंबित

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share
BEO Suspended
BEO Suspended

सीजी भास्कर, 06 जून : स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण संबंधी निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा एम.डी. दीवान को निलंबित (BEO Suspended) कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है।

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची तैयार की जानी थी। जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार की गई वरीयता सूची में अनियमितताएं पाई गईं हैं।

सूची की त्रुटियों को काउंसलिंग के पूर्व ठीक कर प्रक्रिया तो पूर्ण कर ली गई, लेकिन वरीयता सूची तैयार करने में बरती गई लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर, जांजगीर-चांपा द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव दिया गया था। इसी के आधार पर बिलासपुर संभागायुक्त ने बीईओ दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का आदेश जारी किया है। निलंबन (BEO Suspended)अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा विभाग, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर नियत किया गया है।

Maintenance Increase : पुराने समझौते के बाद भी क्यों बढ़ सकता है गुजारा भत्ता, अदालत ने दिया स्पष्ट जवाब
बालोद में डेढ़ साल की मासूम समेत 3 की मौत : भिलाई पावर हाऊस से 3 राइडर केशकाल जा रहे थे, बाइक सवार दंपति से टकराए
Korba Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया घंटों चक्काजाम
Illegal Abortion Case Raipur : अस्पताल में बुर्का पहनकर आईं दो महिलाएं छोड़ गईं मृत नवजात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं जेपी नड्डा, BJP अध्यक्ष मंत्री-सांसदों से वन टू वन करेंगे चर्चा, निगम मंडलों में नियुक्तियों पर भी देंगे दिशा-निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jana Nayagan
Jana Nayagan : विजय की आखिरी फिल्म को लेकर बंट गई राय, किसी ने बताया शानदार तो किसी ने गिनाईं बड़ी कमियां

सुपरस्टार से नेता बने विजय की आखिरी फिल्म…

Mother-Son Death
Mother-Son Death : मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत, एक ही घर से उठी दोनों की अर्थी

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : जिस बेटे को…

CA Office Theft Case
CA Office Theft Case : पूर्व कर्मचारी ने साथी के साथ मिलकर उड़ाए 7.80 लाख, 30 घंटे में पुलिस ने दबोचा

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : रायपुर के सिविल…

CM Camp Office Action
CM Camp Office Action : आकाशीय बिजली से मौत के बाद पत्नी को मिली 4 लाख की सहायता

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Sonam Raghuvanshi
Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को क्यों करना होगा आत्मसमर्पण, सर्वोच्च अदालत के फैसले ने बदल दिया पूरा मामला

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को ऐसा घटनाक्रम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?