CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 मई |

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. भारतीय सेना के अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर को अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. यह घटना थाना चिलकाना क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव जोधेबांस में हुई, जहां हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित लैंडिंग की.

दरअसल, हेलीकॉप्टर ने सरसावा एयरबेस से रूटीन अभ्यास उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आने पर दोनों पायलटों ने प्रोफेशनल निर्णय लेते हुए खेतों में नियंत्रित लैंडिंग की. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं. हेलीकॉप्टर जैसे ही खेतों में उतरा, स्थानीय ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए.

मगर, सेना और पुलिस ने सुरक्षा कारणों से भीड़ को नियंत्रित किया. कुछ ग्रामीणों ने वीडियो और तस्वीरें लेने की कोशिश की, जिन्हें बाद में पुलिस ने हटवाया. सूचना मिलते ही एसपी देहात सागर जैन, सेना और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. सेना की तकनीकी टीम ने तुरंत हेलीकॉप्टर की गहन जांच शुरू की और उस तकनीकी समस्या की पहचान कर उसे दुरुस्त किया.

करीब 16 फीट ऊंचा और 18 फीट चौड़ा यह अपाचे हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक तकनीक से लैस है और दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करने में सक्षम है. हेलीकॉप्टर को दो पायलटों की मदद से ऑपरेट किया जाता है और यह भारतीय वायुसेना का प्रमुख लड़ाकू हेलीकॉप्टर है. घटना के बाद सेना ने अस्थायी घेराबंदी कर हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की और लैंडिंग स्थल पर कड़ी निगरानी रखी.

हेलीकॉप्टर की जांच पूरी होने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से वापस सरसावा एयरबेस ले जाया गया. इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही. ग्रामीणों ने पहली बार इतने पास से लड़ाकू हेलीकॉप्टर देखा. सेना और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से क्षेत्र में कोई अफरा-तफरी नहीं फैली और पूरा ऑपरेशन शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हुआ.

घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली, बैंड-बाजे पर जमकर नाची… लेकिन शादी से एक दिन पहले कुएं से मिली दुल्हन की लाश
Amul ICA Global Ranking : अमूल बना दुनिया की नंबर-1 सहकारी संस्था, इफको को मिला दूसरा स्थान
यातायात हो रहा बाधित, सब्जी बाजार से ठेले वालों को हटाएं, चिकन दुकानें और अवैध अतिक्रमण हटवाने दुर्ग कलेक्टर से लगी गुहार, जनदर्शन में आज 130 आवेदन
Chhattisgarh: कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाई होली, खुशी के रंग बिखेरे..
Dead Body Found in Pond : कोरबा में तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, अस्पताल में बेटी के जन्म के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?