CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्रकार को घेरा, मोबाइल छीना फिर धमकाया… कनाडा में खालिस्तानी सरेआम मचा रहे आतंक

पत्रकार को घेरा, मोबाइल छीना फिर धमकाया… कनाडा में खालिस्तानी सरेआम मचा रहे आतंक

By Newsdesk Admin
08/06/2025
Share

सीजी भास्कर 8 जून कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तानी समर्थकों की भीड़ ने एक पत्रकार पर हमला कर दिया. यह दावा खुद मशहूर कनाडाई खोजी पत्रकार मोचा बेजिर्गन ने किया है. उनका कहना है कि वो सिर्फ एक रिपोर्टिंग इवेंट के लिए वहां मौजूद थे, लेकिन कुछ खालिस्तानियों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया, धमकाया और उनका मोबाइल छीन लिया. पत्रकार का आरोप है कि यह सब इसलिए हुआ क्योंकि वो स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे हैं, और यही बात खालिस्तान समर्थकों को चुभ रही है.

मोचा बेजिर्गन ने ANI से बातचीत में बताया कि यह घटना उनके साथ वैंकूवर में एक खालिस्तानी कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले लोगों को ‘शहीद’ बताकर सम्मान दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि मैं अभी भी कांप रहा हूं, यह घटना दो घंटे पहले ही हुई है. मुझे चारों तरफ से घेर लिया गया, धमकाया गया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. उन्होंने मेरे हाथ से मोबाइल भी छीन लिया.

खालिस्तानियों पर लगाए ये आरोप
बेज़िर्गन ने आगे बताया कि जिन लोगों ने हमला किया, उनमें से एक व्यक्ति लंबे समय से उन्हें ऑनलाइन परेशान कर रहा है और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ सच दिखाने के लिए कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका और न्यूजीलैंड में हो रहे खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग करता हूं, लेकिन यह कुछ कट्टरपंथियों को पसंद नहीं आता. वो लोग मुझे डराने, खरीदने और प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

कट्टरपंथी सोच का पर्दाफाश
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन पर हमला करने वाला व्यक्ति कनाडा का नागरिक नहीं, बल्कि ब्रिटेन से आया हुआ एक व्यक्ति है. बेजिर्गन ने कहा कि मैं वहां सिर्फ रिपोर्टिंग कर रहा था, किसी को भड़काने का कोई इरादा नहीं था. लेकिन खालिस्तानी समर्थकों की सोच है कि जो उनकी बातों से सहमत नहीं, उसे चुप करा दिया जाए.

घटना के बाद वैंकूवर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्रकार को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले को लेकर किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं. लेकिन इस हमले ने एक बार फिर कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अगर पानी का रास्ता रोका तो हम…भारत के फैसले पर पाक PM शहबाज शरीफ की बौखलाहट तो देखिए
पुल-सड़क निरीक्षण में पहुंचे इंजीनियर सहित जान बचा कर भागे लोग, देखें वीडियो
DA Hike : दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली, इतने फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता
महुआ बीनने गए ग्रामीण की हाथी हमले में मौत, क्षेत्र में दहशत
Air India : बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराने के बाद रोका गया विमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा

Sambit Patra WhatsApp hacked

Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Bilaspur Municipal Corporation

Bilaspur social boycott : रामायण के लिए चंदा नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार का आरोप

Bilaspur social boycott

Durg robbery case : पूर्व केयरटेकर ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा, गिरफ्तार

Durg robbery case

Minor rescued safely : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Minor rescued safely

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?