CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi Canada Visit : साइप्रस की यात्रा पर आज रवाना होंगे मोदी, 23 वर्ष बाद वह यहां जाने वाले पहले पीएम होंगे

PM Modi Canada Visit : साइप्रस की यात्रा पर आज रवाना होंगे मोदी, 23 वर्ष बाद वह यहां जाने वाले पहले पीएम होंगे

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share
PM Modi Canada Visit
PM Modi Canada Visit

सीजी भास्कर, 14 जून : इजरायल-ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत से वैश्विक अस्थिरता के गहराने की आशंकाओं के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi Canada Visit) रविवार को कनाडा, क्रोसिया और साइप्रस की यात्रा के लिए रवाना होंगे। कनाडा में पीएम मोदी दुनिया के सबसे अमीर सात लोकतांत्रिक देशों के संगठन जी-7 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

वहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो और ब्रिटेन के पीएम कीयर स्टार्मर के साथ पीएम मोदी की कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात होगी। कार्नी ने पिछले हफ्ते फोन करके पीएम मोदी को इस सम्मलेन के लिए आमंत्रित किया था और इन दोनों के बीच टेलीफोन पर हुई वार्ता में द्विपक्षीय मुलाकात की सहमति बनी थी। अक्टूबर, 2023 से भारत और कनाडा के आपसी रिश्ते काफी खराब हैं और माना जा रहा है कि मोदी और कार्नी की मुलाकात रिश्तों में सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

भारत को जी-7 देशों की शिखर सम्मेलन में लगातार मेहमान देश के तौर पर आमंत्रित किया जा रहा है और इन से सभी बैठक भारतीय दल की अगुवाई प्रधानमंत्री के स्तर पर हुई है। यह उल्लेखनीय तथ्य है कि इस समूह में शामिल कम से कम तीन देशों (इटली, कनाडा व फ्रांस) से बड़ी इकोनमी भारत की है।

इस समूह के दो देशों (जापान व ब्रिटेन) के साथ भारत ने आर्थिक समझौता कर रखा है। अमेरिका व यूरोपीय संघ के साथ (जिसमें फ्रांस, इटली व जर्मनी सदस्य हैं) के साथ जल्द ही कारोबारी समझौता होने वाला है। इस साल की बैठक में वैश्विक शांति व स्थिरता के साथ ही ऊर्जा सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। माना जा रहा है कि कनाडा में जी-7 की बैठक में इजरायल-ईरान प्रकरण पर बयान जारी किया जाएगा।

कनाडा (PM Modi Canada Visit) के अलावा पीएम मोदी यूरोपीय संघ के दो छोटे छोटे देश क्रोसिया और साइप्रस की यात्रा भी करेंगे। इन दोनों देशों की यात्रा को यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को रणनीतिक आयाम देने की सरकार की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है। भारत सरकार मानती है कि यूरोपीय संघ के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने से ना सिर्फ वैश्विक व्यवस्था में हो रहे बदलाव के मुताबिक है बल्कि यह भारत के दीर्घकालिक आर्थिक हितों के भी मुताबिक है। पीएम मोदी क्रोसिया जाने वाले देश के पहले पीएम होंगे।

तकरीबन 23 वर्ष बाद वह साइप्रस की यात्रा पर जाने वाले पीएम (PM Modi Canada Visit) होंगे। क्रोसिया की आबादी तकरबीन 39 लाख है जबकि साइप्रस की आबादी सिर्फ 14 लाख है। साइप्रस की उनकी यात्रा को तुर्की के साथ खराब होते संबंधों से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। साइप्रस के एक हिस्से पर तुर्की का कई दशकों से कब्जा है।

तुर्की और साइप्रस के बेहद खराब संबंध हैं। भारत हमेशा से साइप्रस के एकीकरण का समर्थक रहा है। अब जबकि तुर्की पाकिस्तान के समर्थन में खुल कर आ गया है तो देखना होगा कि साइप्रस की जमीन से पीएम मोदी साइप्रस की एकीकरण का ऐलान करते हैं या नहीं।

Cricket Break 🛑 कप्तान रोहित शर्मा पर बड़ा हमला 🛑 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय खिलाड़ी ने कहा “उनको नहीं खेलना चाहिए, वो बेहोश हो जाएंगे”
Chhattisgarh Train Cancelled: चौथी लाइन के काम से रेलवे का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
दिल्ली से लौटे ‘माउंटेन मैन’ के बेटे भगीरथ मांझी, बोले – चार दिन तक इंतज़ार किया, लेकिन Bhagirath Manjhi Ticket Issue पर पार्टी ने निराश किया
AIMIM नेता वारिस पठान का भारतीय सेना और PM मोदी को लेकर बड़ा बयान, दिया समर्थन, बोले- ‘सिर्फ 25 मिनट में…’
Police Harassment Complaint MP: घुटनों पर चलकर IG दफ्तर पहुँचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?