CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जो कार कभी छत्तीसगढ़ नहीं आई, उसका काटा ई-चालान:यूपी का वाहन मालिक बोला-मेरी गाड़ी का फर्जी नंबर हो रहा इस्तेमाल, CM से शिकायत

जो कार कभी छत्तीसगढ़ नहीं आई, उसका काटा ई-चालान:यूपी का वाहन मालिक बोला-मेरी गाड़ी का फर्जी नंबर हो रहा इस्तेमाल, CM से शिकायत

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड एक कार कभी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नहीं आई है। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने उसका ई-चालान भेज दिया है। इससे परेशान गाड़ी मालिक ने अपनी गाड़ी का फर्जी नंबर लगाकर दुरुपयोग करने की शिकायत की है।

उन्होंने पूरे मामले की जांच कर फर्जी नंबर धारक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि इस तरह से फर्जी नंबर प्लेट के आधार पर ई-चालान काटने के कई मामले सामने आए हैं, जिस पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

ई-चालान जमा करने का मैसेज आया

दरअसल, नवीन कुमार सिंघानिया गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं और पेशे से वकील हैं। उनके पास टाटा कंपनी की नेक्सान कार है, जिसका नंबर यूपी 53 ईएन 1053 है। उनकी गाड़ी गोरखपुर जिला परिवहन विभाग से रजिस्टर्ड है।

30 मई की सुबह 10.4 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया, जिसमें ई-चालान जमा करने का नोटिस दिया गया था। मैसेज क्लिक कर देखने पर पता चला कि आईटीएमएस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भेजा गया है। नोटिस में उन्हें यातायात नियम के खिलाफ गाड़ी चलाने पर 800 रुपए जुर्माना जमा करने कहा गया है।

छत्तीसगढ़ गई नहीं गाड़ी तो कैसे पहुंचा ई-चालान

वकील ने मैसेज देखकर सोचा कि जुर्माने की राशि जमा कर दी जाए। लेकिन, जब पता चला कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नोटिस भेजा गया है और वो अपनी गाड़ी लेकर कभी बिलासपुर गए ही नहीं है, तो चालान कैसे भेज दिया गया है।

उन्हें आशंका हुई कि उनकी गाड़ी के फर्जी नंबर का आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल हो सकता है। जिसके चलते भविष्य में उन्हें बड़ी परेशानी हो सकती है। लिहाजा, उन्होंने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है।

दो राज्य में एक ही नंबर की 2 गाड़ियां

वकील सिंघानिया ने अपनी शिकायत में बताया है कि इस ई-चालान से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक ही नंबर की दो गाड़ियां चल रही है। गाड़ी मालिक यानी को वो खुद कभी बिलासपुर नहीं गए हैं। ऐसे में यह स्पष्ट है कि कोई उनकी गाड़ी का नंबर इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए उन्होंने पूरे मामले की जांच कर फर्जी नंबर का दुरुपयोग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पहले भी आई इस तरह की शिकायत, पुलिस ने किया नजरअंदाज

बता दें कि बिलासपुर आईटीएमएस से जारी ई-चालान में पहले भी इस तरह की शिकायतें आई है। जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी चलाने की बात सामने आई है। लेकिन, इन मामलों में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी मालिक को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे चालान वसूली कर लिया और उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया।

पुलिस इस तरह के मामलों की गंभीरता से जांच करे तो फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी चलाने वालों की पहचान की जा सकती है।

रायपुर और बिलासपुर पुलिस कर रही जांच

मुख्यमंत्री कार्यालय से नवीन कुमार की शिकायत रायपुर यातायात पुलिस को भेजी गई है। दो दिन पहले रायपुर यातायात थाने से कॉन्स्टेबल ने इस मामले को लेकर नवीन कुमार को कॉल किया था। चूंकि चालान बिलासपुर से जारी हुआ है, इसलिए मामले बिलासपुर पुलिस भी जांच कर रही है।

एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि एसएसपी ने इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। गाड़ी नंबर और ई-चालान दोनों की जांच यातायात पुलिस कर रही है। गोरखपुर की गाड़ी का नंबर यहां कोई इस्तेमाल रहा है, या ई-चालान में कोई गड़बड़ी हुई है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Survey Setu App PVTG : विशेष पिछड़ी जनजातियों तक पहुंचेगी सरकार, ‘सर्वे सेतु ऐप’ से घर-घर डिजिटल स्कैनिंग
CG News: फिर एक SSB जवान ने दी जान 🛑 सर्विस राइफल से कनपटी पर मारी गोली, 10 दिन में तीसरे जवान ने किया सुसाइड
Heavy Rain Chhattisgarh : बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें धंसीं, पुलियां टूटीं 
BSP Scrap Chori  : विस में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग
Religious Conversion Dispute: बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, डायल-112 पायलट पर हमला करवाने और तोड़फोड़ कराने का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?