CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSF Jawan : शहीद की बेटी की शादी में पहुंचे BSF जवान, निभाई पिता की भूमिका और दिए उपहार

BSF Jawan : शहीद की बेटी की शादी में पहुंचे BSF जवान, निभाई पिता की भूमिका और दिए उपहार

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share
BSF Jawan
BSF Jawan

सीजी भास्कर, 15 जून : दुश्मन को उसके घर में मात देने वाला आपरेशन सिंदूर हो या अपने बलिदानियों के परिवार के हर सुख-दुख में साथ देने की बात, सीमा सुरक्षा बल (BSF Jawan) हमेशा तत्पर रहता है। अपने बलिदानी जवान के घर पर कोई समारोह हो तो सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी उपहार के साथ पहुंचते हैं और खुशी के पल परिवार के साथ साझा करते हैं, ताकि उन्हें यह न लगे कि वे अकेले हैं। इसी तरह दुख के पल में भी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान शामिल होते हैं।

बात करते हैं सीमावर्ती पुंछ जिला की मंडी तहसील के दूरदराज गांव फतेहपुर की। इस गांव के रहने वाले मोहम्मद सफीर बीएसएफ (BSF Jawan) में हेड कांस्टेबल थे और आठ अप्रैल, 2014 को बलिदान हुए थे। मोहम्मद सफीर के पांच बच्चे (तीन बेटियां व दो बेटे) व पत्नी है। मोहम्मद सफीर के तीसरे नंबर की बेटी रुकसाना का शुक्रवार को निकाह था।

इस बारे में जब पुंछ के मंडी में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF Jawan) के अधिकारियों को सूचना मिली तो उसी समय उन्होंने बेटी के लिए उपहार व मिठाइयों के साथ अधिकारियों व जवानों को बलिदानी के घर भेजा। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने बेटी को उपहार भेंट करने के साथ एक पिता की तरह उसे आशीर्वाद भी दिया।

काफी समय तक सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी बलिदानी के घर में रहे और बेटी के शादी समारोह में शामिल हुए। डोली ससुराल जाने के बाद ही जवान अपने शिविर में वापस आए। वहीं, गांववालों का कहना है कि जब जवान हमारे लिए इतना करते हैं तो हम भी उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

हर सुख-दुख में दिया साथ (BSF Jawan)

बलिदानी मोहम्मद सफीर की पत्नी रशीदा बेगम ने बताया कि मेरे पति को बलिदान हुए 11 वर्ष हो गए हैं, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों ने हर सुख-दुख में हमारा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा भी सीमा सुरक्षा बल में है और वह भी देश की सेवा कर रहा है। अब मेरी बेटी की शादी में भी जवान व अधिकारी पहुंचे। मेरे पति जहां भी होंगे, उनकी रुह को सुकून जरूर मिला होगा।

रायपुर AIIMS में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता को ई-मेल से शिकायत, जुनियर स्टूडेंट्स को कमरे में बंद कर…..फिर बास्केटबॉल ग्राउंड में देर रात तक ठंड में खड़ा करवाया, प्राइवेट सिक्योरिटी गॉर्डस यह सब देखते रहे
‘…तो पार्टी से बाहर कर देता’, विजय शाह-जगदीश देवड़ा के विवादित बयान पर बोले चिराग पासवान
एलन मस्क के पिता एरोल आएंगे अयोध्या, करेंगे राम लला के दर्शन, जून में होगा दौरा
नाइट ड्रेस में पटना की सड़कों पर थिरके तेजस्वी यादव, चुनावी गाने पर किया डांस
CCI ने Meta पर लगाया 213 करोड़ रुपये का जुर्माना, WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े मामले को लेकर हुई कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

टेक्नोलॉजीदेश-दुनिया

Android Apps Privacy Risk: कौन बैठा है, कौन लेटा है… फोन सब जानता है! छिपे डेटा सेंसर पर बड़ा खुलासा

31/10/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

कैबिनेट ब्रीफिंग : MODI सरकार का बुजुर्गों को तोहफा, अब आयुष्मान भारत योजना में कवर होंगे 70 साल पार के सभी नागरिक, इस योजना से 6 करोड़ बुजुर्ग होंगे लाभान्वित

12/09/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

खुदकुशी करने नदी में कूदी महिला को पुलिस जवानों ने बचाया, दुर्ग SSP ने कहा – “शाबास” किया सम्मान

27/07/2025
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डमनोरंजनराज्यसांस्कृतिकसाहित्य - सम्मान

भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, एम्स में वेंटिलेटर पर थीं, संगीत और फिल्म बिरादरी में शोक की लहर

05/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?