CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नेताओं की क्लास : राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में कार्यक्रम तय

नेताओं की क्लास : राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में कार्यक्रम तय

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को मंत्रियों की क्लास लगी। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बारी- बारी से मंत्रियों को अपने कक्ष में बुलाकर परफार्मेंस ऑडिट की।

इस दौरान मंत्रियों से उनके कामकाज की रिपोर्ट ली गई। साथ ही उनके खिलाफ आ रही शिकायतों पर भी जवाब तलब किया गया। बताया जा रहा है कि शिव प्रकाश और नितिन नबीन की क्लास में कुछ मंत्रियों को फटकार लगी है। उनको परफार्मेंस सुधारने की नसीहत भी दी गई है।

मंत्रियों के साथ संगठन की इस मैराथन बैठक को मंत्रिमंडल में फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार होगा।

दरअसल, प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंत्रियों से दो बार वन टू वन बातचीत हुई। पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मंत्रियों से बात की। इसके बाद शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मंत्रियों के साथ वन टू वन मीटिंग की।

इसलिए लगी मंत्रियों की क्लास: राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से साय मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर लगातार संगठन के पास शिकायतें पहुंच रही थीं।

शिकायत करने वालों में कार्यकर्ता भी शामिल हैं। जिनकी आम शिकायत यह थी कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद भी उनकी पूछ परख नहीं है। कुछ मंत्री मिलने तक का समय नहीं देते।

दूसरी तरफ, कुछ मंत्रियों पर भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण देने के भी आरोप लग रहे थे। इससे सरकार की छवि पर असर पड़ रहा था। इसे देखते हुए संगठन ने मंत्रियों की परफार्मेंस ऑडिट के जरिए उनको सख्त चेतावनी दी है।

फिजूल की बयानबाजी से बचें विधायक इससे पहले विधायक दल की बैठक में भी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने मंत्रियों को भाषा पर संयम रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विषय की जानकारी नहीं होने पर फिजूल की बयानबाजी से बचे।

समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रम पर भी हुई चर्चा प्रदेश कार्यालय में शिव प्रकाश और नितिन नबीन की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रम तय किए गए। सबसे पहले संगठनात्मक कार्यक्रमों, योजनाओं और उपलब्धियों की समीक्षा की गई।

इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर जयंती और संकल्प से सिद्धि: 11 साल बेमिसाल अभियान समिति की साथ बैठक हुई। इसके बाद विधायक दल के साथ मीटिंग हुई।

प्रदेश में 9 जून से संकल्प से सिद्धि : 11 साल बेमिसाल अभियान चल रहा है। इस दौरान प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट, घर-घर संपर्क, गोष्ठियां आदि के कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।

जीजा संग रहने की ऐसी जिद, शादीशुदा साली ने नहीं की दीदी और दो बच्चों की भी परवाह, बोली- अब ये मेरे पति हैं
Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें
Online Betting Scam 2025 : आनलाइन सट्टेबाजी में ईडी ने 307 करोड़ की संपत्ति जब्त की
FIR in Paddy Purchase : धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
Teacher Termination Chhattisgarh : अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले दो शिक्षक सेवा से बर्खास्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?