CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्यार, ब्लैकमेल और मौत : पंखे से लटकी युवती, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

प्यार, ब्लैकमेल और मौत : पंखे से लटकी युवती, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। बीती रात करीब आठ बजे एक युवती की आत्महत्या का खबर से हड़कंप मच गया। 25 साल की युवती सोनाली कुमारी ने अपने ही कमरे के पंखे में दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। सोनाली के घरवालों का आरोप है कि बेटी ने सौरभ सिंह नामक युवक से तंग आकर अपनी जान दे दी है।

झारखंड में रामगढ़ जिले की रांची रोड इंदिरा कॉलोनी के इस मामले में थाने में लिखित शिकायत होने के बावजूद पुलिस ने पीड़ित परिवार की मदद नहीं की थी।

सोनाली के पिता विमल सिंह ने बताया कि सौरभ सिंह सोनाली को हमेशा कॉल करके परेशान किया करता था। वह ब्लैकमेल किया करता था। यहां तक कि उसके घरवाले भी सौरभ का साथ दे रहे थे। वे कहते थे कि सौरव से शादी कर लो।

सौरभ से इस तरह के दवाब और परेशान होकर हम लोगों ने इसकी लिखित शिकायत रामगढ़ महिला थाना में की। लेकिन वहां किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सिर्फ दोनों ओर से बॉन्ड भरवाया गया।

सौरव ने बॉन्ड में लिखा था कि अब वह सोनाली को परेशान नहीं करेगा और न ही अब उसे कॉल करेगा, लेकिन सौरभ अपनी हरकत से बाज नहीं आया और बॉन्ड भरने के बाद भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ा। वह फिर से सोनाली को परेशान करने लगा। उसने सोनाली को कहा कि पुलिस वाले भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। हम पांच दस हजार रूपये पुलिस को फेकेंगे वो कुछ नहीं करेंगे।

विमल सिंह ने आगे कहा- मेरी बेटी काफी समझदार थी। वह पढ़ी लिखी थी. बीएड की थी। बीएससी जियोलॉजी ओनर्स थी। इस समय वह सेंटेंस स्कूल में साइंस की टीचर थी।

वह सोचती थी कि सौरभ को किसी तरह समझा कर मैनेज कर लेंगे लेकिन सौरभ का मन और बढ़ने लगा। वह उसे ज्यादा परेशान करने लगा। उसके घरवाले मेरी बेटी को प्रलोभन देने लगे कि मेरा बेटा इकलौता है, पैसा का कमी नहीं है, तुम इससे शादी कर लो। लेकिन मेरी बेटी ने उन लोगों को साफ तौर पर कहा था कि मैं उससे शादी नहीं करूंगी, वो एक नंबर का शराबी है।

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर महिला थाना में अनुसंधान के नाम पर बेटी को बार- बार थाने में बुलाया जाता था जबकि हाईकोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल मिला हुआ था।

हम लोग कानून की मदद कर रहे थे। जितनी बार थाना बुलाया जा रहा था, उतनी बार जा रहे थे। हमने एसपी डीएसपी सबको लिखित दिया हुआ था कि मेरी बेटी को जान का खतरा है। हम थाने में बोल चुके थे कि मेरी बेटी पंखा में लटक कर जान दे देगी तब जाकर आपकी जांच पूरी होगी। आज वही हुआ। वह इतना प्रताड़ित हो गई कि उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।
Annual FASTag Pass : व्यावसायिक वाहनों के लिए बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार के कदम से हिल सकता है परिवहन सेक्टर
Chhath Puja Transgender Story : समाज के कल्याण के लिए 8 साल से छठ का व्रत निभा रही किन्नर अनुष्का — एक प्रेरणादायक कहानी
राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा : घर में लगी आग से सिन्हा परिवार के तीन लोग जिंदा जले, मृतकों में 3 साल की बच्ची भी
Bijapur Naxal Encounter: इंद्रावती के जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एक नक्सली ढेर
Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

Bilaspur Education Department
Bilaspur Education Department : युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति में अनियमितता का मामला, बिलासपुर में जूनियर अकाउंटेंट निलंबित

युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता…

Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून

कमजोर मानसून (Monsoon 2026) का असर अब खेतों…

Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440)…

Employee Protest
Employee Protest : डीए-डीआर और एरियर्स समेत 8 मांगों को लेकर बिलासपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिलासपुर में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?