CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑनर किलिंग 🛑 हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठा था प्रेमी जोड़ा 🛑 लव मैरीज को हुए थे दो महीने 🛑 ताबड़तोड़ फायरिंग से जोड़े की मौके पर मौत

ऑनर किलिंग 🛑 हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठा था प्रेमी जोड़ा 🛑 लव मैरीज को हुए थे दो महीने 🛑 ताबड़तोड़ फायरिंग से जोड़े की मौके पर मौत

By Newsdesk Admin
24/06/2024
Share
Oplus_131072

🛑

सीजी भास्कर, 24 जून। हरियाणा के हिसार के हांसी में प्रेम विवाह करने वाले जोड़े की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि ऑनर किलिंग के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आज सोमवार सुबह नौ बजे की इस घटना में पार्क में यह जोड़ा बैठा हुआ था तभी गोलियों से दोनों की जान ले ली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में प्रेमी जोड़ा बैठा था, तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने उन पर गोलियां बरसाईं। साढ़े 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने 7 राउंड फायर दोनों पर किए जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की काफी भीड़ शवों को देखने के लिए एकत्रित हो गई जिसे पुलिस ने हटाया और शवों को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस प्रेम विवाह के एंगल से भी जांच कर रही है। लड़के के घरवालों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। डीएसपी ने बताया कि परिवार वालों को बताया गया है और अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसा लग रहा है कि दोनों शादीशुदा है लेकिन परिवार ही इसकी पुष्टि करेगा।बताया जा रहा है कि लड़का हिसार जिले के के गांव बड़ाला के रहने वाले तेजवीर ने हांसी के गांव सुल्तानपुर की मीना से शादी की थी।‌ दोनों ने दो महीने पहले ही मैरिज की और तेजवीर नोएडा के एक कंपनी में नौकरी करता था। घटना को अंजाम देने के बाद युवक बाइक पर फरार हो गए और आसपास के लोगों ने पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल की बारिकी से जांच की। पार्क में शवों के पास से गोलियों के 7 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शवों को नागरिक अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।‌ पुलिस ने हत्याकांड के बाद पार्क को खाली करवा चारों तरफ से बंद कर मुख्य गेट पर बल तैनात कर दिया है।

रायगढ़ में 21 लाख का अवैध कबाड़ जब्त, 5 ट्रकों से 89 टन स्क्रैप बरामद
भिलाई में BSF जवान के साथ “लिव इन” में रहने वाली युवती के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा 🛑 पहले से शादीशुदा था जवान, सुपेला में रखी थी गर्लफ्रेंड
यूपी में एक और नए एक्सप्रेस वे पर काम तेज, 22 जिलों से होकर गुजरेगा, बेहतर होगी कनेक्टिविटी
US Base Indian Ocean : 3800KM दूर तक वार, लेकिन चूक गया निशाना, हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला
Tribal Inheritance Law Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आदिवासी महिला को पैतृक संपत्ति में स्वतः अधिकार नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Building Crisis : स्कूल भवन की कमी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गेट पर जड़ा ताला
School Building Crisis : स्कूल भवन की कमी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गेट पर जड़ा ताला

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक स्थित हाई स्कूल…

Parent-Teacher Meeting : पालक-शिक्षक सम्मेलन में पढ़ाई और नियमित उपस्थिति पर हुआ संवाद
Parent-Teacher Meeting : पालक-शिक्षक सम्मेलन में पढ़ाई और नियमित उपस्थिति पर हुआ संवाद

छुही स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पालक-शिक्षक…

Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान
Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान

पेंड्रा में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जिला…

CGPSC SI Main Exam : CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
CGPSC SI Main Exam : CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC SI Main Exam)…

Raipur-Visakhapatnam Bus : 13-14 घंटे नहीं, अब 6-7 घंटे में होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर
Raipur-Visakhapatnam Bus : 13-14 घंटे नहीं, अब 6-7 घंटे में होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश  (Raipur-Visakhapatnam Bus ) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?