CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत से भड़का ईरान! राष्ट्रपति ने दी इजरायल को ‘कड़े जवाब’ की चेतावनी, नहीं होगी कोई बातचीत

न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत से भड़का ईरान! राष्ट्रपति ने दी इजरायल को ‘कड़े जवाब’ की चेतावनी, नहीं होगी कोई बातचीत

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर 20 जून ईरान और इजरायल आमने-सामने हैं. दोनों मुल्क एक-दूसरे पर बम और मिसाइल बरसा रहे हैं. इसी बीच ईरान की राजधानी तेहरान के गिशा इलाके में आज सुबह हुए एक जोरदार धमाके में एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत हो गई. इजरायली मीडिया मुताबिक एक इजरायली अधिकारी ने दावा किया है कि ये हमला इजरायल की सेना IDF (इजरायल डिफेंस फोर्सेस) ने किया था.

इजरायली अधिकारी के मुताबिक इस धमाके का मकसद ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े एक बड़े वैज्ञानिक को निशाना बनाना था और शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह साइंटिस्ट इस हमले में मारा गया है. हालांकि ईरानी सरकार की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटना ने दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण माहौल को और बढ़ा दिया है.ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने इज़रायल के हमलों को लेकर सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि शांति की एकमात्र राह यही है कि इज़रायली हमलों को तुरंत और बिना शर्त रोका जाए. पेज़ेश्कियन ने साफ किया कि अगर इज़रायल की ओर से हमले जारी रहते हैं, तो ईरान को और भी कड़ा जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

उधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक इज़रायल के हमले जारी रहेंगे, अमेरिका या किसी अन्य देश के साथ इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी.इजरायली हमले जारी रहने तक नहीं होगी बातचीतअब्बास अराकची ने कहा कि हम वर्तमान परिस्थितियों में किसी से खासतौर पर अमेरिका से बातचीत नहीं करना चाहते. बल्कि अमेरिका ही हमसे संपर्क कर रहा है. अमेरिका ने कई बार और गंभीर स्तर पर बातचीत की पेशकश की है, लेकिन हमने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जब तक ज़ायोनिस्ट शासन (इज़रायल) के हमले जारी रहेंगे,

बातचीत या कूटनीति का कोई सवाल ही नहीं उठता.‘ईरान को अपनी रक्षा करने का पूरा हक’अराकची ने कहा कि ईरान इस समय आत्मरक्षा की स्थिति में है और अपना बचाव करना उसका अधिकार है. ईरान के मिसाइल हमलों का ज़िक्र करते हुए अराकची ने कहा कि हमारे मिसाइल हमले सिर्फ सैन्य ठिकानों पर केंद्रित हैं, न कि आम नागरिकों या अस्पताल जैसी जगहों पर. अगर इज़रायल हमारे आर्थिक ठिकानों पर हमला करता है, तो हम उनके आर्थिक संस्थानों को भी निशाना बनाएंगे.

‘ऑपरेशन अभी भी जारी है’ पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान
Naxal Encounter : नक्सली कमांडर से मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल
एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान के 18 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई में बांग्लादेशी महिला रैकेट का खुलासा: प्रेम जाल और फर्जी पहचान…
‘अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जिंदा रखा है’, शेख हसीना ने अपने समर्थकों से कहा- मैं वापस आ रही हूं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Ganesh Festival Action
Police Ganesh Festival Action : गणेश उत्सव में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 127 गिरफ्तार

Police Ganesh Festival Action :गणेश उत्सव और अन्य…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर

Indian Stock Market :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18…

Balod Minor Girls Rape Case
Balod Minor Girls Rape Case : 50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balod Minor Girls Rape Case : पुलिस ने…

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?