CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NEET 2025 Success Story : झारखंड के एक सरकारी विद्यालय की 11 छात्राओं ने नीट में लिखीं सफलता की कहानी…

NEET 2025 Success Story : झारखंड के एक सरकारी विद्यालय की 11 छात्राओं ने नीट में लिखीं सफलता की कहानी…

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

खूंटी, 20 जून। NEET 2025 Success Story : झारखंड के खूंटी जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 11 छात्राओं ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस विद्यालय की 12वीं कक्षा की कुल 28 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11 छात्राएं दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग से हैं। यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विद्यालय दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है और यहां 2023 में ही साइंस स्ट्रीम की शुरुआत हुई थी।

जिला प्रशासन के सहयोग से विद्यालय में छात्राओं को नीट और जेईई की तैयारी करवाई जा रही है। इस पहल के परिणामस्वरूप, विद्यालय की गरीब छात्राएं लगातार सफलता प्राप्त कर रही हैं। रोशनी तिग्गा और रूपांजलि कुमारी जैसी छात्राओं ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की (NEET 2025 Success Story)है।

हालांकि, नीट में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं का रैंक अपेक्षाकृत कम है, जिससे सरकारी मेडिकल कालेजों में नामांकन संभव नहीं है। दूसरी ओर, प्राइवेट मेडिकल कालेजों की फीस अत्यधिक होने के कारण छात्राओं के परिवारों के लिए इसे दे पाना मुश्किल है। छात्राएं कहती हैं कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं हैं कि लाखों की फीस चुका सकें। रोशनी का कहना है कि यदि सरकार से मदद नहीं मिली, तो उन्हें बीएससी नर्सिंग जैसे विकल्प अपनाने पड़ेंगे।

झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के अनुसार, राज्य में 203 कस्तूरबा गांधी विद्यालय चल रहे हैं, जहां छात्राओं की शिक्षा और रहने-खाने की व्यवस्था सरकार करती है। लेकिन 12वीं के बाद की पढ़ाई के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही (NEET 2025 Success Story)है। खूंटी की जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पाल चौधरी ने बताया कि कोचिंग की व्यवस्था जिला प्रशासन के फंड से होती है, लेकिन कालेज की फीस के लिए फिलहाल कोई प्रविधान नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएसआर और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से सहयोग मांगा गया है, ताकि इन प्रतिभाशाली बच्चियों का भविष्य संवर सके।

Rajasthan University Answer Key Blunder : बड़ी चूक, प्रश्नपत्र की जगह छात्रों को बांट दी गई उत्तर कुंजी
Hindu Mother Funeral by Muslim Son : हिंदू मां की चिता को मुस्लिम बेटे ने दी मुखाग्नि, भीलवाड़ा में दिखी इंसानियत की मिसाल
Dharmesh Deshmukh Balod : खेतों से किताबों तक का सफर, बालोद के धर्मेश देशमुख ने यूपीएससी में रचा इतिहास
Student Mental Health Helpline Chhattisgarh : छात्रों के मन से डर मिटाने शिक्षा मंडल का कदम, शुरू हुई मानसिक सहायता हेल्पलाइन
CGBSE D.El.Ed Timetable 2026 : छत्तीसगढ़ में डी.एल.एड परीक्षाओं का बिगुल बजा, देखें पूरा शेड्यूल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Project Payment Pending
Water Project Payment Pending : बेमेतरा में पेयजल योजना का भुगतान अटका, ठेकेदार पर ₹1.50 लाख बकाया

Water Project Payment Pending : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं…

GPM Illegal Liquor Seizure
GPM Illegal Liquor Seizure : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, महिला पर केस दर्ज

GPM Illegal Liquor Seizure : विभाग ने मामले…

Leaders Security Reduction Plan
Leaders Security Reduction Plan : छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, गृह मंत्री ने दिए संकेत

Leaders Security Reduction Plan : रिपोर्ट के अनुसार,…

Bhilai Funeral House Theft Case : बेटी के अंतिम संस्कार में गया था परिवार, पीछे से घर में चोरी; रिश्तेदार पर आरोप

Bhilai Funeral House Theft Case : पुलिस ने…

JP Nadda Durg Visit
JP Nadda Durg Visit : दुर्ग आएंगे जेपी नड्डा, BJP की पदयात्रा में एक किलोमीटर पैदल चलेंगे

JP Nadda Durg Visit : भाजपा नेताओं ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?