CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिनदहाड़े मारपीट, चाकू और डंडे चले, जमीन विवाद में कई घायल, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

दिनदहाड़े मारपीट, चाकू और डंडे चले, जमीन विवाद में कई घायल, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून। शुक्रवार 20 जून की शाम करीब 5 बजे एक दुकान पर दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। Patna Land Dispute: बिहार की राजधानी पटना में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला मालसलामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज मंडी का है. जहां

Contents
  • सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट
  • पुलिस की सुस्ती पर सवाल
  • अपराध को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल
  • तमाशबीन बने रहे लोग

यह मंडी थाने से महज 300-400 मीटर की दूरी पर स्थित है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें डंडों और चाकू से हमला होता दिख रहा है। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे।

सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

2 मिनट 59 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग दुकान के अंदर और बाहर मारपीट कर रहे हैं। एक पक्ष का दावा है कि 7 धुर जमीन उनकी है, लेकिन पुलिस से इंसाफ न मिलने की वजह से वे खुद कार्रवाई करने पहुंचे।

वीडियो में हमलावर यह कहते सुनाई दे रहे हैं, “हम पुलिस के पास गए, लेकिन इंसाफ नहीं मिला, अब यही रहेंगे।” इस दौरान चाकू और डंडों से हमले किए गए। जिसमें एक व्यक्ति खून से लथपथ हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के एक शख्स के हाथ पर चाकू से वार हुआ।

पुलिस की सुस्ती पर सवाल

घटना के बाद मालसलामी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई ठोस जवाब देने से बचती रही। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा, मामले की जांच चल रही है।

एक पक्ष के प्रभात कुमार ने बताया कि इस जमीन विवाद को लेकर पहले भी थाने में शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते मामला लंबित रहा। शुक्रवार को जब वे अपनी दुकान वाली जमीन पर पहुंचे, तो दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं।

अपराध को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रोजाना अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर सरकार की नाकामी उजागर कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस के आला अधिकारी दावा करते हैं कि अपराध पर लगाम लगाई जा रही है। लेकिन मारूफगंज मंडी की इस घटना ने पुलिस की तत्परता और लोगों के भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तमाशबीन बने रहे लोग

हैरानी की बात यह रही कि बीच बाजार में मारपीट होती रही और आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था की स्थिति को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि लोग पुलिस पर भरोसा खोकर खुद इंसाफ करने को मजबूर हो रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Naresh Kejriwal CA Case : सुबह-सुबह ED की बड़ी कार्रवाई, CA नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों पर छापेमारी
Premananda Maharaj: कहां हैं प्रेमानंद महाराज? अस्पताल में भर्ती होने की सच्चाई आई सामने
China Earthquake : चीन में देर रात अचानक दहली जमीन, कई इमारतें गिरीं, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर
भारत माता के प्रति प्यार उसके गीत में…’, जब मिजोरम की एक बच्ची के टैलेंट पर भावुक हुए अमित शाह
आर्मी अफसर की मंगेतर से उड़ीसा पुलिस की दरिंदगी, सीना पर मारी लात, P पार्ट दिखाकर… मामले में 5 पुलिस अफसर Suspend…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vegetable Market Fire in Pathalgaon : कई झोपड़ीनुमा दुकानें खाक

Vegetable Market Fire in Pathalgaon

Social Media Crime
Facebook Love Trap Crime : फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार के नाम पर दुष्कर्म

Facebook Love Trap Crime

Drunk Driving Crackdown
Drunk Driving Crackdown : पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में फंसे वाहन चालक: 10-10 हजार का जुर्माना, गाड़ियां जब्त

सीजी भास्कर, 17 जून :  सड़क सुरक्षा को…

Telegram Ban Before NEET Re-Exam 2026 : मैसेज एडिटिंग फीचर बना कार्रवाई की बड़ी वजह

Telegram Ban Before NEET Re-Exam 2026

DAP Fertilizer Seizure
DAP Fertilizer Seizure : खरीफ सीजन में खाद माफियाओं पर शिकंजा, 52 बोरी DAP जब्त

सीजी भास्कर, 17 जून :  खरीफ सीजन के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Collector-SP reached the inaccessible mountains in Sushasan Tihar : बाइक से गांव पहुंचे अफसर

07/05/2026
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Meta’s big bet to compete with Snapchat : Instagram पर शुरू हुई “इंस्टैंट्स” सर्विस

14/05/2026
अजब-गजबछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गमनोरंजनसांस्कृतिकसाहित्य - सम्मान

Untold story : रायपुर की 72 वर्षीय गायिका कमला का अनकहा दर्द समझ गए “विधायकजी” ✅ MLA रिकेश ने मंच पर तत्काल दे दी 500 की गड्डी, पैर छूकर कहा- “आपकी कला साधना के सामने यह कुछ भी नहीं”

08/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीति

रायपुर दक्षिण सीट पर शाम 5 बजे तक 46.5 प्रतिशत हुआ मतदान

13/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?