CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हरियाणा में कांग्रेस का साइलेंट ऑपरेशन! राहुल गांधी ने संभाली कमान, हर जिले से आएंगे छह नाम!

हरियाणा में कांग्रेस का साइलेंट ऑपरेशन! राहुल गांधी ने संभाली कमान, हर जिले से आएंगे छह नाम!

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

21 जून 2025 :

Haryana News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में जिला कांग्रेस कमेटियों के प्रमुखों की नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा के लिए शुक्रवार (20 जून) को एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में उन्होंने प्रदेश के लिए नियुक्त सुपरवाइजरों से सीधे बातचीत कर जानकारी ली. 

यह बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें पर्यवेक्षकों को विवादित नामों पर अपनी सिफारिशें सौंपने की जिम्मेदारी दोहराई गई. पीटीआई के अनुसार, राहुल गांधी ने उनसे अभियान में आ रही चुनौतियों, फीडबैक और जमीनी अनुभवों को शेयर करने को कहा.

संगठन सृजन अभियान’ से पार्टी को जनकेंद्रित बनाने की कोशिश

बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी मौजूद रहे. पार्टी ने बताया कि यह प्रक्रिया ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जिला स्तर पर संगठन को सशक्त और जन-केंद्रित बनाना है. इससे पहले, गुजरात में इसी प्रक्रिया की शुरुआत 15 अप्रैल को मोडासा से की गई थी. हरियाणा इस नई प्रणाली को अपनाने वाला दूसरा राज्य बन गया है, जहां जिला प्रमुखों की नियुक्ति कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से परामर्श के बाद की जा रही है.

6 नामों की सूची मांगी, 30 जून तक देनी होगी रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक, पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक जिले से छह उपयुक्त नाम प्राथमिकता क्रम में सुझाएं. इन सुझावों के आधार पर जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी. यह निर्णय 9 अप्रैल को अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान लिया गया था. साथ ही, सभी पर्यवेक्षकों को 30 जून तक अपनी सिफारिशें पार्टी नेतृत्व को सौंपने को कहा गया है. पार्टी इस प्रक्रिया को पारदर्शी और भागीदारी आधारित बनाना चाहती है.

कांग्रेस का कहना है कि हरियाणा के साथ-साथ यह अभियान अब मध्य प्रदेश में भी सक्रिय है और आने वाले समय में इसे देशभर में लागू किया जाएगा. पार्टी का लक्ष्य है कि जिला समितियों को मजबूत करके स्थानीय स्तर पर संगठन की पकड़ को मजबूत किया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद और सहभागिता बढ़ाई जा सके.

Tejashwi Yadav : सुरक्षा विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम, लालू और राबड़ी के बाद तेजस्वी ने भी लौटाई सुरक्षा
अब तो हद हो गई! नागपुर में कैश नहीं ATM मशीन ही चुरा कर ले गए चोर, CCTV में कैद हुई घटना
Chhattisgarh Marriage Registration Rule: शादी के 7 दिन में बनेगा मैरिज सर्टिफिकेट, फर्जी विवाह और बाल विवाह पर कसेगा शिकंजा
उत्तराखंड में मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में रेक गिरने से दबे मजदूर, एक युवती की मौत कई घायल
शादी के बंधन में बंधे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या, सामने आईं वेडिंग फोटोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?