CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » FASTag Annual Pass: फास्‍टैग अकाउंट में कैसे एक्टिव होगा ₹3000 वाला एनुअल पास? जानिए प्रॉसेस, वैलिडिटी और सबकुछ

FASTag Annual Pass: फास्‍टैग अकाउंट में कैसे एक्टिव होगा ₹3000 वाला एनुअल पास? जानिए प्रॉसेस, वैलिडिटी और सबकुछ

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

21 जून 2025 : नेशनल हाईवे पर चलने वालों के राह को आसान बनाने के लिए मिनिस्‍ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे की ओर से FASTag एनुअल पास पेश किया है. यह पास सिर्फ 3000 रुपये में 200 ट्रिप प्रोवाइड कराएगी यानी हर ट्रिप पर सिर्फ 15 रुपये खर्च होंगे. यह सिस्‍टम पैसेंजर व्‍हीकल के लिए लागू होगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि नई योजना 15 अगस्‍त 2025 से लागू होगी.

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी शेयर करते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि एक्टिवेशन लिंक जल्‍द ही राज्‍यमार्ग ऐप, NHAI और MoRTH की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध कराया जाएगा. NHAI का मतलब नेशनल राजमार्ग अथोरिटी से है और MoRTH का अर्थ सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय से है. इसका उद्देश्‍य सालाना पास देकर लोगों की इनकम की बचत करना है. यह उन लोगों के लिए ज्‍यादा फायदेमंद हैं, जो अक्‍सर नेशनल हाईवे पर ट्रैवेल करते हैं. इस पास से पैसे बचाने के साथ ही टाइम की भी बचत होगी.

क्‍या है FASTag का एनुअल प्‍लान?
FASTag पर एक्टिव सालाना पास NH और NE टोल प्‍लाजा पर एक साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले हो) के लिए कार, जीप, वैन को हर ट्रैवेल यूजर्स शुल्‍क के बिना मुफ्त यात्रा की अनुमति देता है. सालाना पास 15 अगस्‍त 2025 से उपलब्‍ध होगा.

कैसे मौजूदा अकाउंट में एक्टिव होगा FASTag पास?
सालाना पास खरीदने के बाद आपके मौजूदा FASTag पर यह पास एक्टिव किया जा सकता है, बशर्ते फास्‍टैग पात्रता मानदंडों को पूरा किया जा रहा हो. यानी फास्‍टैग आपके वाहन के विंडशील्‍ड पर ठीक से चिपका हुआ हो और वैलिड रजिस्‍टर्ड संख्‍या से जुड़ा हो, जो कि ब्‍लैक लिस्‍टेड नंबर न हो.

कैसे खरीद सकते हैं?
सालाना फास्‍टैग एनुअल पास को आप यात्रा मोबाइल ऐप और NHAI वेबसाइट के माध्‍यम से खरीद सकते हैं, जो 15 अगस्‍त से उपलब्‍ध कराया जाएगा. इसे खरीदने के बाद आप सालभर या टोल के 200 ट्रिप तक फ्री में यात्रा कर सकते हैं.

कैसे एक्टिव होगा सालाना पास?
वाहन और उससे जुड़े फास्टैग की पात्रता पूरी होने के बाद सालाना पास एक्टिव हो जाएगा. वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स को राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप या NHAI वेबसाइट के माध्यम से बेसिक ईयर 2025-26 के लिए 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा. पेमेंट होने के बाद रजिस्‍टर्ड फास्टैग पर सालाना पास एक्टिव हो जाएगा.

कबतक वैलिड होगा सालाना पास?
सालाना पास एक्टिवेशन के डेट से एक साल या 200 ट्रांजेक्शन (ट्रिप) तक वैलिड है, जो भी पहले हो. एक बार जब FASTag सालाना पास एक्टिवेशन की डेट से 200 ट्रिप या एक साल पूरा कर लेता है, तो यह ऑटोमैटिक तौर पर एक नियमित FASTag में बदल जाएगा. ट्रिप या 1 साल पूरा होने के बाद फिर से इसे एक्टिव करना होगा.


एनुअल पास में 1 ट्रिप का क्‍या मतलब है?
अगर आप फास्‍टैग का एनुअल ट्रिप लेते हैं, तो आपको 200 ट्रिप फ्री में मिलती है. टोल प्‍लाजा को पार करने पर हर बार एक यात्रा के रूप में गिना जाता है. एक राउंड ट्रिप (आने और जाने) को 2 ट्रिप के तौर पर गिना जाएगा. बंद टोलिंग टोल प्‍लाजा के लिए एंट्री और एग्जिट की एक जोड़ी को सिंगल यात्रा के तौर पर गिना जाता है.

इंस्टा रील के चक्कर में गंगनहर में कूदी महिला! वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने थमाया चालान
वैशाली नगर विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा, हजारों युवा हुए शामिल, जमकर आतिशबाजी और गगनचुंबी नारों से “आपरेशन सिंदूर” का हुआ स्वागत
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस
महादेव सट्टा एप मामले में मेडिकल करोबारी राजधानी रायपुर से गिरफ्तार 🛑 खातों से हुए करोड़ों के ट्रांजैक्शन पर ओडिशा पुलिस की कार्रवाई
शराब दुकान के मैनेजर से 1 लाख 71 हजार की लूट, कार में आए लुटेरे, चारों तरफ नाकाबंदी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

Bilaspur Education Department
Bilaspur Education Department : युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति में अनियमितता का मामला, बिलासपुर में जूनियर अकाउंटेंट निलंबित

युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता…

Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून

कमजोर मानसून (Monsoon 2026) का असर अब खेतों…

Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440)…

Employee Protest
Employee Protest : डीए-डीआर और एरियर्स समेत 8 मांगों को लेकर बिलासपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिलासपुर में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?