CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 11 साल में बदली भारत की तस्वीर! जयशंकर ने बताई मोदी युग की विदेश नीति, कहा- पाकिस्तान एक अपवाद

11 साल में बदली भारत की तस्वीर! जयशंकर ने बताई मोदी युग की विदेश नीति, कहा- पाकिस्तान एक अपवाद

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर 22 जून प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इन 11 वर्षों में भारत की बदली नई विदेश नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत को पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों के मामले में हर समय सहजता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देशों को यह समझना चाहिए की भारत के साथ काम करने से आपको लाभ मिलेगा और विरोध करने से आपको इसकी कीमत चुकानी होगी.

विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह समझने में अधिक समय लगता है, जबकि कुछ इसे बेहतर समझते हैं. उन्होंने कहा कि बेशक इसका एक अपवाद पाकिस्तान है. पाकिस्तान के अंदर शत्रुता पनप रही है. उसने अपनी पहचान सेना के तहत परिभाषित की है. उन्होंने कहा, इसलिए यदि आप पाकिस्तान को एक तरफ रख दें, तो यह तर्क हर जगह लागू होगाएक रणनीतिक विशेषज्ञ ने जयशंकर से पूछा कि पिछले 11 वर्षों में अमेरिका और चीन के रुख में आए बदलावों को नई दिल्ली ने किस तरह देखा? इस बात का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि जहां तक अमेरिका का सवाल है, हां, वहां अनिश्चितता है. उसके बारे में अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है. इसलिए जहां तक हो सके आप अधिक से अधिक संबंधों के साथ स्थिर करते हैं.

चीन को लेकर उन्होंने कहा कि चीन के सामने अगर खड़ा होना है, तो आपको अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाना महत्वपूर्ण है. हम काफी कठिन दौर देख चुके हैं. उन्होंने कहा कि भारत और चीन सीमा पर हालात कई बार मुश्किल हो गए है. उन्होंने इसको लेकर 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प का उदाहरण दिया.मोदी युग में पड़ोसी देशों के साथ संबंध हुए मजबूतएस जयशंकर ने मोदी सरकार की विदेश नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी ने हमें एक लक्ष्य दिया है और कई मायनों में उस तक पहुंचने का रास्ता भी तैयार किया है. उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि ईरान और इजराइल के संघर्ष के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु का अंजाम दिया गया. उन्होंने ऑपरेशन गंगा को याद करते हुए कहा कि यह सबसे जटिल था. क्योंकि रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हम लोगों को निकालने का काम कर रहे थे.

मोदी युग की विदेश नीति का दूसरा उदाहरण उन्होंने मालद्वीप और श्रीलंका को लेकर दिया. उन्होंने कहा शासन में बदलाव होने के बाद भी भारत और श्रीलंका के संबंध मजबूत हैं. उन्होंने मालद्वीप को लेकर कहा कि शुरुआती मुश्किलों के बाद भी मालदीव के साथ भारत के संबंध बेहतर हैं.नेपाल को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि हम अक्सर उनकी आंतरिक राजनीति में शामिल होते हैं और अक्सर हमें इसमें घसीटा जाता है. उन्होंने कहा कि हमें हमेशा किसी देश से सहजता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए और न ही परेशान होना चाहिए. क्योंकि रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हमें समझदारी से काम लेना चाहिए. मुश्किल समय में हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना कमजोर योजना का संकेत होता है.

विदेश मंत्री ने आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के प्रति भारत के दृष्टिकोण का जिक्र किया. उन्होंने मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 26/11 मुबंई हमले ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया था. लेकिन इसके बावजूद भी भारत ने उसे बिना किसी सजा के छोड़ दिया. क्योंकि हमारे पास पाकिस्तान को लेकर दशकों की नीति और दृष्टिकोण था. लेकिन मोदी सरकार ने उस दृष्टिकोण को बदल दिया.

उन्होंने 2016 के उरी सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 के बालाकोट हवाई हमले और हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि भारत की नई नीति है कि वह पहले छेड़ेगा नहीं और अगर सामने से किसी ने छेड़ दिया तो छोड़ेगा नहीं.बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में गहराई और खाड़ी देशों तक पहुंच के साथ-साथ आसियान और हिंद-प्रशांत क्षेत्रों के साथ संबंधों में आई नजदीकियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की.

सेना का जिक्र कर हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान, ‘PM मोदी के काम करने का तरीका…’
Bhilai Breaking 🟠 विधानसभा मानसून सत्र में पेपरलेस ध्यानाकर्षण की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने दी जानकारी 🟢 भिलाई पहुंच कहा “पूरी तैयारियां हो चुकी है”
शादीशुदा युवती को मारा अश्लील कमेंट, बौखलाए पिता ने पीट-पीट कर मार डाला, बोले- मेरी बेटी से…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के समर्थन में सीएम योगी का बयान, कहा- “इसी के जरिए विकास संभव”
Ram Mandir Trust CEO Selection : CEO पद की दौड़ में 18 उम्मीदवार, 11-12 अगस्त को होगा अंतिम इंटरव्यू

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?